Barabanki News : भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल हुए राज्यमंत्री, जानें कैसे बन सकते हैं मेंबर...

UPT | भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल हुए राज्यमंत्री।

Sep 09, 2024 15:33

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान संगठन पर्व में सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री/ विधायक सतीश चंद्र शर्मा दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के मंडल देवीगंज के शक्ति...

Barabanki News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान संगठन पर्व में सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री/ विधायक सतीश चंद्र शर्मा दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के मंडल देवीगंज के शक्ति केंद्र में शामिल हुए। सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त कर पुनः सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

ऐसे बन सकते हैं सदस्य
राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान में बूथ स्तरीय टीम तैयार की गई है, जो आमजनों के बीच एक एक घर पर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे। उन्होंने बताया कि सदस्यता के लिए कुल पांच तरीके उपलब्ध हैं। इनमें 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके, क्यूआर कोड स्कैन करके, नमो एप के माध्यम से, ऑफलाइन फॉर्म भरकर, अन्य डिजिटल माध्यमों से शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि साल 2019 में मिस्ड कॉल के जरिए भाजपा ने 18 करोड़ से अधिक नए सदस्य जोड़े थे, जिससे पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

ये भी रहे मौजूद
राज्यमंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान व्यक्ति को राष्ट्र प्रथम की भावना, जनसेवा के संकल्प, अंत्योदय के प्रण और विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के विजन के साथ जोड़ने का आंदोलन है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह रिंकू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह रिंकू, मंडल अध्यक्ष राकेश लोधी, प्रदीप सिंह, सुरेंद्र मिश्र, संतोष पाण्डेय, शोभित चौरसिया, संदीप तिवारी, सनी सिंह, देवा नन्द मिश्र आदि मौजूद रहे।

Also Read