गैंगरेप प्रकरण : आरोपी सपा नेता और उसके कर्मचारी को भेजा गया जेल, पुलिस चौकी भी शिफ्ट

UPT | अयोध्या।

Aug 01, 2024 16:17

सपा नेता व उसके बेकरी कर्मचारी को मंगलवार देर शाम ही पुलिस ने गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद सक्षम कोर्ट में पेश कर दिया था जिसके बाद गैंगरेप के दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया...

Short Highlights
  • 2012 दंगे के बाद गैंगरेप के आरोपी की बिल्डिंग में खोली गई थी पुलिस चौकी
  • निषाद समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध में किया था प्रदर्शन

Ayodhya News : सपा नेता व उसके बेकरी कर्मचारी को मंगलवार देर शाम ही पुलिस ने गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद सक्षम कोर्ट में पेश कर दिया था जिसके बाद गैंगरेप के दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं भाजपा और निषाद समाज ने भी धरना प्रदर्शन खत्म किया। मामला दो समुदायों के बीच का होने से पुलिस भी फौरी कार्रवाई में जुटी रही। अब क्षेत्र में शांति है। घटना पूराकलंदर थाना क्षेत्र की है।

किशोरी को पेट दर्द होने पर डॉक्टर ने गर्भवती होने की जानकारी दी 
बताते चलें कि पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा कस्बे में बेकरी में नौकरी देने के नाम पर 16 साल की किशोरी को झांसे में लिया गया। इसके बाद उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया। मामले में बेकरी कर्मचारी राजू (20) और मालिक सपा नेता मोईद खान (60) को नामजद किया गया। आरोप है कि मोईद खान ने अपने नौकर राजू के साथ मिलकर किशोरी के साथ गलत काम किया। इस दौरान राजू ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। फिर वीडियो की धमकी दिखाकर राजू ने किशोरी के साथ रेप किया और उसे धमकाने लगा। मोईद खान खुद को भदरसा का नगर अध्यक्ष बताता है।

पीड़िता के घरवालों ने पुलिस को बताया कि रविवार को बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसके पेट में दर्द उठने लगा। हम लोग जब बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर ने चेकअप कर बताया कि वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद बेटी ने रोते हुए पूरी बात बताई। उसके साथ मोईद खान और राजू ने गलत काम किया है। वो लोग बेटी को लगातार धमकी देते थे। कहते थे किसी से कुछ कहा तो खैर नहीं। पीड़िता की मां ने कहा- हम लोग गरीब घर के हैं। इसी का फायदा उठाते हुए उन लोगों ने बेटी के साथ गलत काम किया। हमें न्याय चाहिए। पुलिस ने दबिश देकर मंगलवार को दोनों को उठाया। मामले में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी। गैंगरेप और पॉक्सो की धारा में कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।

भरतकुंड सरोवर के पास अब शिफ्ट की गई पुलिस चौकी 
गैंगरेप प्रकरण में मुख्य आरोपी बेकरी मालिक सपा नेता मोईद खान की गिरफ्तारी के बाद उसके घर की बिल्डिंग में बनाई गई। पूराकलंदर थाने की भदरसा पुलिस चौकी भी शिफ्ट कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक गैंगरेप प्रकरण में लोगों को शक था कि आरोपी के घर मे ही पुलिस चौकी है। जिससे कड़ी कार्रवाई के बजाए सुलह समझौता पर पुलिस दबाव डालेगी। भाजपा और निषाद समुदाय इसी आशंका में प्रदर्शन भी किया था। लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों पर गम्भीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल का रास्ता दिखाया। दूसरी ओर आरोपी के घर से पुलिस चौकी हटाकर भरतकुंड सरोवर के पास शिफ्ट कर दी गई। शिफ्ट की कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। पूराकलंदर थाने की भदरसा पुलिस चौकी 2012 के दंगे के बाद भदरसा की मोईद खान के बिल्डिंग के चल रही थी। अब पुलिस चौकी भदरसा के लिए नई जमीन भी अलाट हुई है। जमीन की मापी भी हो गई है। जल्द ही भदरसा चौकी को अपनी नई बिल्डिंग मिल जाएगी।

Also Read