बलिया न्यूज़ : वन विहार पार्क में आयोजित हुआ विश्व वन्यजीव दिवस, जानें क्या है थीम...

UPT | वन्यजीव दिवस-2024 का आयोजन

Mar 04, 2024 12:08

वन विहार पार्क जीराबस्ती के सभागार में वन्यजीव दिवस-2024 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वन विभाग द्वारा किया गया। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारी...

Short Highlights
  • वन्य प्राणी ही जीवन का आधार है : विमल कुमार
  • वन्य जीव के अंगों से निर्मित वस्त्र एवं वस्तुओं का प्रयोग न करें :  विमल कुमार
Ballia News : वन विहार पार्क जीराबस्ती के सभागार में वन्यजीव दिवस-2024 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वन विभाग द्वारा किया गया। इस मौके पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

जनता और ग्रह को जोड़ना
कार्यक्रम में महाराज बाबा विद्यालय बैरिया की विद्यार्थी, शिक्षक एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक भी सम्मिलित हुए। विश्व वन्यजीव दिवस का थीम "जनता और ग्रह को जोड़ना वन्य जीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज" था। कार्यक्रम का आरंभ क्षेत्रीय वनाधिकारी मनियर ने आकांत का स्वागत कर किया। उन्होंने वन्य जीव के रहन-सहन और सुरक्षा के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। इसके साथ ही क्षेत्रीय वनाधिकारी फेफना ने वन्य जीव एवं मानव के संबंधों, वन्य जीवन तथा मनुष्यों की आपसी शंकाओं और दूसरों पर निर्भरता के संबंध में विचार रखे। 

वन्य प्राणी ही जीवन का आधार : विमल कुमार
विमल कुमार आनंद ने बताया कि हमारी धरती पर जीवन का आधार हमारे पेड़-पौधे वनस्पतियां और वन्य प्राणी हैं। इस धरती पर जड़ और चेतन का आधार व संसार है। भोजन, वस्त्र, औषधि, आजीविका, सौंदर्य बोध एवं स्वच्छ वायु हेतु हम प्रकृति पर निर्भर है। प्रकृति के उपकारों की प्रति कृतज्ञता ज्ञापन करने हेतु प्राणी और पादप जगत की संरक्षण तथा संवर्धन में योगदान प्रस्तुत करना हमारा संवैधानिक नैतिक धार्मिक और सामाजिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि वन्य प्राणियों की अंगों का अवैध व्यापार और वन्य प्राणियों के अंगों से बने हुए वस्तुओं एवं वस्त्रों का प्रयोग न कर हम वन्य जीव का शिकार और वन्य जीव के अंगों की तस्करी को हतोत्साहित कर सकते हैं। 

वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सदा तत्पर रहें
विमल कुमार आनंद ने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि वन्य जीव के अंगों से निर्मित वस्त्र एवं वस्तुओं का प्रयोग न करें। वन्यजीवों के संरक्षण के लिए सदा तत्पर रहें। प्रभागीय निदेशक ने विश्व वन्यजीव दिवस पर विस्तार से विचार रखे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र कुमार तिवारी ने किया। 

ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर रोहित मिश्रा क्षेत्रीय वन अधिकारी फेफना, ज्योति यादव क्षेत्रीय वन अधिकारी बलिया, सरिता गौतम क्षेत्रीय वन अधिकारी मनियर, प्रशांत शर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी छाता, जयशंकर प्रसाद वर्मा क्षेत्रीय वन अधिकारी सामाजिक वानिकी प्रभाग बलिया, अखंड प्रताप सिंह, आनंद कुमार पांडे, मुकेश चंद्र राय, मंगल देव सिंह, सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Also Read