Ballia News : चार दोस्तों ने मिलकर किशोरी के साथ की दरिंदगी, जानें कैसे हुई वारदात... 

UPT | बलिया में चार किशोरों ने नाबालिग से की दरिंदगी।

Jun 27, 2024 10:30

शहर कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी अब भी...

Ballia News : शहर कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी अब भी फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

प्रेमी ने लड़की को मित्रों के हवाले किया
पुलिस की मानें तो जनपद के खेजुरी थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली किशोरी जिला मुख्यालय अंतर्गत शहर में अपने परिवार के साथ रहकर पढ़ती थी। इस बीच, किशोरी की दोस्ती एक लड़के से हो गई। दोनों एक दूसरे से मिलते रहे। किशोरी 21 जून को अपराह्न उससे मिलने गई थी। उसका प्रेमी किशोर उसे एक मकान पर ले गया। वहां किशोरी के प्रेमी अश्वराय मिश्रा के साथ और तीन दोस्त राहुल यादव, जय सिंह और रवि सिंह ने किशोरी के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। वह विरोध करती रह गई, लेकिन उसे जान से मारने की धमकी देकर युवकों ने उसके साथ मुंह काला किया। कहा कि किसी को घटना के बारे में कुछ बताया तो जान से मार देंगे। 

चार आरोपियों पर मुकदमा
बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी किसी तरह भागकर घर पहुंची और अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद किशोरी के पिता ने अश्वराय मिश्रा, राहुल यादव, जय सिंह और रवि सिंह के विरुद्ध कोतवाली में नामजद तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने चारों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डीए और 506 के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम में नामजद मुकदमा दर्ज कर किया। पुलिस ने आरोपी अश्वराय मिश्रा, जय सिंह और रवि सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को सुधार गृह भेज दिया। पुलिस फरार चल रहे आरोपी की तलाश कर रही है। इस संबंध में शहर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

Also Read