सामूहिक विवाह समारोह : वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच एक दूजे के हुए 2000 जोड़े

UPT | सामूहिक विवाह समारोह

Feb 01, 2024 21:02

जिले में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बृहस्पतिवार को करीब 2000 जोड़े शादी के बंधन में बंधकर एक दूजे के हो गए। जहां विद्वत्त ब्राम्हणों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वर-वधुओं ने अपार जन समूह तथा स्वजनों के बीच अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे का हाथ थामा। यह विशाल सामूहिक विवाह का आयोजन राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन द्वारा किया गया।

Short Highlights
  • सामूहिक विवाह समारोह में पत्नी संग यजमान बने सुरेंद्र गुप्ता
Ballia News : जिले में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बृहस्पतिवार को करीब 2000 जोड़े शादी के बंधन में बंधकर एक दूजे के हो गए। जहां विद्वत्त ब्राम्हणों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वर-वधुओं ने अपार जन समूह तथा स्वजनों के बीच अग्नि को साक्षी मानकर एक दूजे का हाथ थामा। यह विशाल सामूहिक विवाह का आयोजन राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन द्वारा किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला आयोग सदस्य उत्तर प्रदेश एवं बलिया प्रभारी निर्मला त्रिवेदी ने किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कलाकारों ने मांगलिक एवं पारंपरिक गीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस शादी समारोह के यजमान राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन निदेशक सुरेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी के साथ रहे। इस विशाल शादी समारोह के साक्षी दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के साथ हजारों लोग बने।

विशाल शादी समारोह
बता दें कि राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन द्वारा नगर से सटे हैबतपुर गांव के मैदान पर विशाल सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। जिसमें करीब 2000 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ एक दूजे के हो गए। इस दौरान सभी जोड़ों को पंक्तिबद्ध बैठाया गया था और विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान पूरे पंडाल में वर और कन्या पक्ष की ओर से महिलाओं द्वारा पारंपरिक एवं मांगलिक गीत गाए गए। इसके साथ ही सांस्कृतिक मंच पर विभिन्न कलाकारों ने भी पारंपरिक एवं मांगलिक गीत के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस दौरान उपहार स्वरूप सभी जोड़ों को मुक्त अतिथि सहित उपस्थित बड़े लोगों ने आशीर्वाद दिया। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ ही पूर्व विधायक सनातन पांडेय, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, समाजसेवी मुन्ना राय, उपेंद्र गुप्ता, खालिद अंसारी, सुभाष चन्द, अजीत धूसिया, अरविंद कुशवाहा, निभा पांडेय, एआईएमआईएम पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान, सुहेलदेव, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम राजभर, महासचिव महताब आलम, प्रधान इसरार अहमद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कलिका चौधरी, शहर कोतवाल संजय सिंह, यातायात पुलिस और खुफिया विभाग समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

सहयोग करने वालों के प्रति जताया आभार
राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के निदेशक व पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता ने विशाल शादी समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करने वाले मिशन के सदस्यगण, समाजसेवी पत्रकार, जनपदीय पुलिस व प्रशासन के प्रति अभार व्यक्त किया। कहा कि ऐसे ही जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलता रहा तो आगे भी इस प्रकार के आयोजन आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के निदेशक सुरेंद्र गुप्ता ने जिला प्रशासन से एक फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक तीखमपुर के प्रांगण की अनुमति मांगी थी। लेकिन प्रशासन द्वारा शादी से दो-चार दिन पहले ही अनुमित देने से इनकार कर दिया गया। जिसके बाद आप के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना राय ने हैबतपुर में सुरेंद्र गुप्ता को सामूहिक विवाह के लिए जमीन उपलब्ध कराई। इसके बाद पंडाल लगाकर उसमें 2000 जोड़ों की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शादी कराई गई। शादी समारोह से विवाह कर लौट रहे नवदंपतियों ने बताया कि वह शादी करके बहुत खुश हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम में प्रशासन को भी सहयोग प्रदान करना चाहिए। 

Also Read