आजमगढ़ में बदमाशों ने युवक को गोली मारी : लकड़ी को लेकर झगड़ा, पुलिस ने किया था चालान

UPT | आजमगढ़ में बदमाशों ने युवक को गोली मारी

Aug 25, 2024 21:03

आजमगढ़ में एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान सुरेश यादव (42) के रूप में हुई है। यह घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरैय्या गांव में हुई।

Azamgarh News : आजमगढ़ में एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान सुरेश यादव (42) के रूप में हुई है। यह घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरैय्या गांव में हुई। सुरेश यादव को गोली लगते ही स्थानीय लोगों ने उसे आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

लकड़ी को लेकर झगड़ा
घटना का कारण लकड़ी को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले सुरेश यादव के आम के पेड़ की सूखी लकड़ी गिर गई थी, जो कि उनकी जमीन पर थी। इस दौरान विपक्षी पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों का 151 में चालान किया था।

तीन बदमाशों ने मारी गोली 
सुरेश यादव ने कल ही जमानत पर जेल से बाहर आकर घर लौटे थे। आज शाम को वह बाजार में सामान खरीदने गए थे, जहां एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली मारने वालों में भोला यादव नामक व्यक्ति प्रमुख है। घटना के बाद घायल सुरेश यादव का इलाज आजमगढ़ के मंडलीय अस्पताल में चल रहा है।



शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, सुरेश यादव के परिजन पुलिस को शिकायती पत्र देने की तैयारी कर रहे हैं। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और लोग न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

Also Read