Azamgarh News : करंट लगने से दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

UPT | मौके पर पुलिस और ग्रामीण

Aug 16, 2024 18:24

आजमगढ़ के कोठरा गांव में शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं...

Azamgarh News : आजमगढ़ के कोठरा गांव में शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

खेत के चारों और बनाया था लोहे के तार का बाड़ 
जानाकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के कोठरा गांव में सत्य प्रकाश पाठक उर्फ हरिहर पंडित अपने परिवार के साथ रहते है। बताया गया है कि उनके 44 वर्षीय बेटे विनोद पाठक की हाफिजपुर में कपड़े की दुकान है। विनोद ने अपने घर के सामने खेत में सब्जी लगाई हुई है। सब्जी को आवारा पशुओं से बचाने के लिए उन्होंने खेत के चारों और लोहे के तार का बाड़ बनाया हुआ है। बताया गया है कि पशुओं को दूर रखने के लिए तार के बाड़ में करंट छोड़ा गया था। 

एक को बचाने में गई दूसरे की जान
बताया गया है कि  शुक्रवार सुबह विनोद अपने खेत में कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान वह बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर तड़पने लगे। तभी उनके पिता से मिलने के लिए हाफिजपुर के आगापुर गांव निवासी राजमिस्त्री जगदीश चौहान  उनके घर के सामने पहुंचे। जगदीश ने जब विनोद को तड़पते देखा तो वह भी विनोद को बचाने के लिए चले गए। विनोद को पकड़ते ही जगदीश भी करंट भी चपेट में आ गए। जिसके बाद दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। किसी प्रकार लोगों ने करंट को बंद कर दोनों को अलग किया गया।

पुलिस ने ली जानकारी, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
हादसे के बाद मौके पर एकत्र परिजन और ग्रामीण दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की जानकारी होने पर नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की और दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Also Read