बदायूं लोकसभा सीट : सपा के आरोप और बहिष्कार के साथ संपन्न हुआ चुनाव, 4 जून को होगा फैसला

UPT | Badaun Loksabha Chunav

May 07, 2024 19:33

उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला रहने की उम्मीद है। यहां सपा उम्मीदवार ने मतदान शुरू होने के साथ ही पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। छुटपुट की घटनाओं के साथ यहां मतदान शांतिपूर्ण निपट गए। इस लोकसभा सीट पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 2008758 मतदाता थे। वहीं 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत के साथ उतरे।

Badaun News : उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला रहने की उम्मीद है। यहां सपा उम्मीदवार ने मतदान शुरू होने के साथ ही पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। छुटपुट की घटनाओं के साथ यहां मतदान शांतिपूर्ण निपट गए। इस लोकसभा सीट पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 2008758 मतदाता थे। वहीं 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत के साथ उतरे। इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार दुर्विजय सिंह शाक्य और सपा मुखिया अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव के बीच मुकाबला देखा जा रहा है। इस सीट पर बीजेपी और सपा के बीच जबरदस्त टक्कर है। वहीं बसपा के मुस्लिम खां भी मैदान में रहे लेकिन उनको लेकर कुछ खास चर्चा सामने नहीं आई। सुबह सात बजे यहां मतदान शुरू हुआ और शांतिपूर्ण निपट गया। बदायूं में शाम तक 53.83% मतदान हुआ। 

इस सीट पर 2008758 मतदाता रहे
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में कुल 2117 मतदान केंद्र बनाए गए। 2008758 मतदाताओं में 11075150 पुरुष, 933496 महिला और 112 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल रहे। बदायूं के जिलाधिकारी को इस सीट का रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया। मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। बदायूं में क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी की व्यवस्था रही। तीसरे चरण में आदर्श मतदेय स्थल, महिला प्रबंधित मतदेय स्थल, युवा कर्मी मतदेय स्थल तथा दिव्यांग प्रबंधित मतदेय स्थल भी बनाए गए। मतदेय स्थलों पर जो मतदाता शाम 6ः00 बजे तक उपस्थित रहे, उन मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।

ये रही व्यवस्था
लोकसभा चुनाव के दौरान दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और वॉलंटियर्स की व्यवस्था की गई। 99.25% मतदाताओं को मतदाता सूचना पत्रक पहले ही वितरित किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, कि बदायूं सीट सहित सभी सीटों पर मतदान के लिए पूरी तैयारियां की गई थीं। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। मतदान प्रतिशत की जानकारी नियमित अंतराल पर दी गई। वहीं मतदान प्रतिशत की जानकारी वोटर टर्नआउट एप एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया हैण्डल्स से भी प्राप्त की गई। वहीं उम्मीदवारों को लेकर जनता ने कहा कि मतदाताओं की आकांक्षाओं को समझना और उन पर अमल करना निर्वाचित प्रतिनिधि का प्राथमिक कर्तव्य होना चाहिए।

Also Read