जताया गुस्सा : बरेली के कर्मचारियों ने नई पेंशन स्कीम का किया विरोध, शहर में निकाला आक्रोश मार्च, नारेबाजी कर आंदोलन की चेतवानी

UPT | प्रदर्शन करते कर्मचारी

Sep 26, 2024 21:52

बरेली में गुरुवार को ऑल इंडिया टीचर्स एंड एम्प्लाई वेलफेपर ऐसोसिएसन (अटेवा) के पेंशन बचाओ मंच समेत अन्य संगठनों ने शहर के सेठ दामोदर पार्क स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सिर्फ पुरानी पेंशन से ही संतुष्ट होंगे। इसके अलावा कुछ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Bareilly News : यूपी के बरेली में गुरुवार को ऑल इंडिया टीचर्स एंड एम्प्लाई वेलफेपर ऐसोसिएसन (अटेवा) के पेंशन बचाओ मंच समेत अन्य संगठनों ने शहर के सेठ दामोदर पार्क स्वरूप पार्क से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सिर्फ पुरानी पेंशन से ही संतुष्ट होंगे। इसके अलावा कुछ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इसके साथ ही मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतवानी दी।

एनपीएस की व्यवस्था पूरी तरह से गलत
गुरुवार को देशभर में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमएफओपीएस) की ओर से आक्रोश मार्च निकाला गया है। इसमें कर्मचारी से लेकर शिक्षक तक सभी विभाग के कर्मी शामिल हुए थे।विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि एनपीएस के स्थान पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम लाकर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि एनपीएस की व्यवस्था पूरी तरह से गलत थी। इसके बाद ही यह फैसला लिया गया है।

देश की अर्थव्यवस्था और कर्मचारियों को नुकसान
कर्मचारियों ने कहा कि 20 वर्षों तक एनपीएस के कारण अर्थव्यवस्था और कर्मचारी दोनों को बड़ा नुकसान हुआ है। ऐसे ही यह यूनिफाइड पेंशन स्कीम भी कुछ समय के बाद देश और कर्मचारियों के लिए नुकसानदेह साबित होगी। मंडलीय संगठन मंत्री भूपसिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। इसके साथ ही अन्य मांगों को रखा गया।

Also Read