मोहब्बत में दर्द : बरेली में दो बच्चों की मां को युवक से हुआ प्यार, गांव के लोगों ने किया विरोध, तो दोनों ने खाया जहरीला पदार्थ, महिला की मौत....

UPT | महिला की मौत के बाद पहुंची पुलिस

Sep 26, 2024 21:59

बरेली देहात के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां को युवक से प्यार हो गया। परिजनों से खफा प्रेमी-प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर, इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Bareilly News : यूपी के बरेली देहात के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां को युवक से प्यार हो गया। परिजनों से खफा प्रेमी-प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर, इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। इसके बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

पहले खाई साथ जीने मरने की कसम, फिर दे दी जान
बरेली देहात के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनिल कुमार (18 वर्ष) का गांव की ही एक महिला से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात महिला के परिजनों को पता चल गई। इसका परिजनों ने विरोध किया। परिवार के सामने आने पर दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने दोनों की हालत बिगड़ती देख, शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मगर, अनिल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

हरियाणा में रहता है पति
इस घटना के बाद मृतक महिला के पड़ोसियों ने बताया कि उसका पति हरियाणा में रहकर काम करता था। वह पत्नी को अपने साथ नहीं रखता था। इसको लेकर आए दिन दोनों के झगड़े भी होते थे। चार दिन पहले महिला अपने मायके हल्दी सियोर गई थी। वहां से वापस आने के बाद उसने प्रेमी के साथ जहर खा लिया।उसका पति हरियाणा में रहकर मजदूरी कर रहा है। महिला का पति घटना की सूचना के बाद लौट रहा है। मगर, इसके बाद बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई है।

Also Read