बरेली में महिलाओं का धरना : राशन कार्ड न बनने पर अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप

UPT | बरेली कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करती महिलाएं

Sep 25, 2024 19:34

यूपी के बरेली में राशन कार्ड न बनने से खफा महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बाबू और कंप्यूटर ऑपरेटर पर अभद्रता का आरोप लगाया।

Bareilly News : यूपी के बरेली में राशन कार्ड न बनने से खफा महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बाबू और कंप्यूटर ऑपरेटर पर अभद्रता का आरोप लगाया। बोले, यह लोग लाभार्थियों को परेशान करते हैं। राशन कार्ड चेक कराने पर डीएम या प्रधानमंत्री होने का तंज कसता है। यह महिलाएं नगर निगम के वार्ड 43 आकाशपुरम से भाजपा पार्षद पूनम राठौर के पति चंद्रपाल राठौर के नेतृत्व में पहुंची थीं। उन्होंने क्षेत्रीय पूर्ति कार्यालय (पूर्वी) के बाबू और कंप्यूटर ऑपरेटर पर तमाम आरोप लगाए।

लाभार्थियों को धमकाने का आरोप
नगर निगम के पार्षद पति चंद्रपाल राठौर ने कहा कि क्षेत्रीय पूर्ति कार्यालय में तैनात बाबू और कंप्यूटर ऑपरेटर लोगों को बहुत परेशान करते हैं। कोई महिला अपना राशन कार्ड ऑफिस में चेक कराने जाती है, तो धमकाया जाता है। उसको तरह-तरह के बहाने बनाकर लाभार्थियों को टाल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जब वह क्षेत्र की एक महिला का राशन कार्ड चेक कराने गए, तो बाबू मोहित अग्निहोत्री कहने लगा कि तुम डीएम हो क्या, या प्रधानमंत्री। यह कहकर जमकर झगड़ा किया। इस मामले में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल से भी शिकायत की गई है। 



10 से 12 बार किया ऑनलाइन, लेकिन नहीं बना कार्ड
कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं का आरोप है कि 10 से 12 बार तक राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन करा दिया गया है। मगर, इसके बाद भी आज तक राशन कार्ड नहीं बना। कई महिलाएं, तो ऐसी थीं। जिन्होंने लॉकडाउन के समय से अब तक कई बार ऑनलाइन आवेदन किया। मगर, इसके बाद भी राशन कार्ड नहीं बना।कुसुमा देवी, चंद्रकली, दयावती, राधा, रेखा समेत करीब दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्या बताई। जिलापूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराएंगे। किसी का राशन कार्ड नहीं बना है, तो पात्रों का राशन कार्ड बनाने की बात कही।

Also Read