सपाइयों में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कल भरेंगे जोश : पहली बार आगमन भव्य स्वागत की तैयारी, विधानसभा चुनाव की जीत का पढ़ाएंगे पाठ

UPT | श्याम लाल पाल।

Jun 19, 2024 21:57

गुरुवार यानी 20 जून को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बरेली पहुंचेंगे। उनके पहली बार बरेली आगमन पर सपाइयों ने भव्य स्वागत की तैयारी शुरू की है। सपाई बरेली के बॉर्डर पर पहुंचकर फूल मालाओं से स्वागत करेंगे।

Bareilly News : लोकसभा चुनाव में शानदार सियासी प्रदर्शन करने वाली समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके चलते पार्टी से नए मतदाताओं को जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी को लेकर सपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जिलों का दौरा शुरू किया है।

गुरुवार यानी 20 जून को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बरेली पहुंचेंगे। उनके पहली बार बरेली आगमन पर सपाइयों ने भव्य स्वागत की तैयारी शुरू की है। सपाई बरेली के बॉर्डर पर पहुंचकर फूल मालाओं से स्वागत करेंगे। इसके बाद बरेली के पीलीभीत बाईपास स्थित एक बारात घर में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश देंगे। यूपी में सपा अगली बार सरकार बनाने की कोशिश में जुट गई है। जनसभा के बाद प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बात कर प्रमुख पदाधिकारियों से गुफ्तगू करेंगे। महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सपा ने 37 सीट पर दर्ज की जीत
सपा ने यूपी की 80 में से 37 सीट पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन ने 43 सीट जीती हैं। आधा दर्जन लोकसभा सीट पर काफी कम अंतर से इंडिया गठबंधन हारा है। मगर, सपा ने स्थापना के बाद सबसे अधिक सीट और वोट हासिल किए हैं। इस चुनाव में केंद्र और प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा करीब 30 लोकसभा सीट हारी है।

इन वोट कर फोकस
सपा लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) पर लड़ेगी। पीडीए को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसीलिए हर जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

Also Read