Chitrakoot News : पत्नी से विवाद पर पति ने की आत्महत्या, पढ़िये हैरान करने वाली खबर... 

UPT | चित्रकूट में पत्नी से विवाद पर पति ने की आत्महत्या।

Oct 04, 2024 16:42

चित्रकूट जनपद के रैपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोधौरा बरेठी गांव में गुरुवार रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। 35 वर्षीय अवधेश प्रजापति ने अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, अवधेश शराब पीकर घर आया था...

Chitrakoot News : चित्रकूट जनपद के रैपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोधौरा बरेठी गांव में गुरुवार रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। 35 वर्षीय अवधेश प्रजापति ने अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, अवधेश शराब पीकर घर आया था, उसकी पत्नी ने इस बात पर ऐतराज जताया और उसे शराब पीने से मना किया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

क्या है पूरा मामला
रात करीब 11 बजे जब घर के सभी सदस्य सो गए, तब अवधेश अपने दूसरे घर में गया और गमछे का फंदा बनाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह जब उसकी पत्नी दूसरे घर पहुंची, तो उसने अवधेश को फंदे पर लटका पाया। इस दिल को झकझोरने वाले दृश्य को देखकर पत्नी ने तुरंत परिवार को सूचित किया। 

मामले की जांच कर रही पुलिस
परिजनों ने घटना की जानकारी रायपुरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। 

Also Read