प्रेगनेंसी के दौरान खाती थी बाल : आपरेशन के बाद पेट से निकला ढाई किलो बालों का गुच्छा

UPT | डॉक्टरों ने बचाई महिला की जान।

May 30, 2024 00:06

एक 25 वर्षीय महिला जिसे बालों को खाने का अजीब शौक लग गया। यह शौक महिला के लिए जानलेवा बन गया। आखिरकार आपरेशन के बाद महिला के अमाशय से तकरीबन ढाई किलो बालों का गुच्छा निकाला गया। तब जाकर महिला की जान बच सकी। 

Short Highlights
  • चित्रकूट के जानकीकुंड चिकित्सालय का मामला
  • दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान बालों को खाने की आदत बनी 
  • सर्जन ने बताया पूरी जिंदगी में अभी तक तीन केस
Chitrakoot News : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जानकीकुंड चिकित्सालय में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। दुनिया में लोगों के खाने-पीने के अजीब तरह के शौक हैं। इन्हीं अजीब शौक के चलते कई बार लोगों की जिंदगी पर भी संकट मडराने लगता है। एक 25 वर्षीय महिला जिसे बालों को खाने का अजीब शौक लग गया। यह शौक महिला के लिए जानलेवा बन गया। आखिरकार आपरेशन के बाद महिला के अमाशय से तकरीबन ढाई किलो बालों का गुच्छा निकाला गया। तब जाकर महिला की जान बच सकी। 

अमाशय से लगभग ढाई किलो बालों का गुच्छा
पूरा मामला पवित्र नगरी चित्रकूट धाम स्थित जानकी कुण्ड चिकित्सालय का है। चिकित्सालय की वरिष्ठ सर्जन डॉ. पूनम आडवाणी(निर्मला गेहानी) द्वारा यूपी के महोबा जिले से आई एक दर्द से पीड़ित महिला का आपरेशन कर महिला के अमाशय से लगभग ढाई किलो बालों का गुच्छा निकाला गया है।पूरे मामले की जानकारी देते हुए डॉ. निर्मला गेहानी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के जो केस होते हैं। 

मेडिकल की भाषा में ट्राइकोमेज्योर कहा जाता है
जिनमें महिलाएं बाल खाती हैं उन्हें मेडिकल की भाषा में ट्राइकोमेज्योर कहा जाता है। बाल खाने वाली महिलाएं अक्सर कम उम्र की होती हैं साथ ही साइकेट्रिक होती हैं। आमतौर पर इस प्रकार के अमूमन एक प्रतिशत मामले ही होते हैं। पूरे जीवन में मेरे सामने इस प्रकार के कुल तीन केस ही सामने आए हैं। जिनमे एक नौ साल का बच्चा था। 

दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान बालों को खाने की आदत बनी 
दूसरी एक 18 साल की लड़की का केस सामने आया था और यह तीसरा केस 25 वर्षीय महिला का सामने आया है। महिला के पांच वर्षीय, दो वर्षीय और पांच माह के तीन बच्चे हैं। महिला को दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान बालों को खाने की आदत बनी थी। बालों को खाने की आदत के चलते महिला जहां अपने बालों को तो खाती ही थी,साथ ही आसपास पड़े दूसरों के बालों को भी खा लेती थी। महिला को दूसरा बच्चा हो गया। जिसके बाद महिला ने बालों को खाना बंद कर दिया। लेकिन महिला के पेट में दर्द रहने लगा। पेट में दर्द रहने के कारण महिला द्वारा यूपी के बांदा जिला स्थित मेडिकल कालेज में डॉक्टरों को दिखाया गया। डॉक्टरों द्वारा अल्ट्रा साउंड कराया। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 

सीटी स्कैन में स्थिति हुई क्लीयर
महिला द्वारा जानकीकुंड चिकित्सालय में वरिष्ठ सर्जन डॉ. निर्मला गेहानी को दिखाया गया। डॉ. गेहानी द्वारा महिला का सीटी स्कैन करवाया गया। तब जाकर सारी स्थित सामने आई। बालों को खाने की आदत के चलते महिला का अमाशय बिल्कुल भर गया था। बालों के गुच्छे ने बिल्कुल अमाशय का रुप ले लिया था।जिसके कारण महिला को लगातार उल्टियां हो रही थी। खाना भी नहीं खा पा रही थी। डॉ. निर्मला गेहानी के अनुसार ऐसी स्थित में महिला की मौत हो सकती थी।

Also Read