सुपुर्द-ए-खाक होगा माफिया : बेटा जेल में तो बीवी फरार... जानिए आखिरी समय में कौन रहेगा मुख्तार के साथ

UPT | माफिया मुख्तार अंसारी

Mar 29, 2024 15:09

मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर जिले के काली बाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। इस कब्रिस्तान में मुख्तार के माता-पिता को भी सुपुर्द-ए-खाक किया...

Banda News : पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को रात बांदा के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इसके बाद प्रशासन मुख्तार के शव को पोस्टमार्टम करा कर अग्रिम कार्रवाई में लगा हुआ है। मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर जिले के काली बाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। इस कब्रिस्तान में मुख्तार के माता-पिता को भी सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया है। साथ ही इस पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि हर पहलू की जांच की जा सके।


दफनाया जाएगा माफिया
रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी के शव को परिवार को सौंपा जाएगा। इसके बाद पैतृक निवास गाजीपुर लाया जाएगा। यहीं पर माफिया मुख्तार अंसारी को दफनाया जाएगा।

उमर पढ़ेगा मौत का फातिहा
मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में है। इसलिए छोटा बेटा उमर अंसारी अंतिम संस्कार के सारें काम करेगा। वहीं बताते चले कि मुख्तार की बीवी भी फरार है। इसलिए उसके आने के कोई आसार भी नहीं नजर आ रहे हैं। अब्बास अंसारी के पैरोल के लिए कोर्ट से मांग की गई है। जिससे पिता को मिट्टी दे सकें।

Also Read