चित्रकूट से काम की खबर : पुलिस स्टेशन और तहसील ही नहीं बल्कि इस जगह भी होगी जनसुनवाई

UPT | Chitrakoot Municipality

Feb 23, 2024 19:24

यूपी की नगर पालिकाओं ने अब शासन के निर्देशों पर आम लोगों की शिकायत सुनी शुरू कर दी है। चित्रकूट में शासन के निर्देश पर नगर पालिका...

Chitrakoot News : यूपी की नगर पालिकाओं ने अब शासन के निर्देशों पर आम लोगों की शिकायत सुनी शुरू कर दी है। चित्रकूट में शासन के निर्देश पर नगर पालिका के अध्यक्ष लोगों की समस्या का समाधान कर रहे हैं। जनसुनवाई के माध्यम से नगर अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता लोगों की समस्या सुन उसका तुरंत निस्तारण कर रहे हैं। 

नगर पालिका भी कर रही है जनसुनवाई 
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब तक थाना, तहसील और जिलाधिकारी कार्यालय में ही जनसुनवाई की जाती थी लेकिन, अब नगर पालिका भी जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी। लोगों को अब अपनी समस्याओं को लेकर दर-बदर नहीं भटकना पड़ेगा। आम लोगों की समस्याओं का समाधान नगर पालिका से ही हो जायेगा। 

जन समाधान दिवस का आयोजन
चित्रकूट नगर पालिका परिषद में जन समाधान दिवस का आयोजन माह के प्रथम और तीसरे मंगलवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया जाता है। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि इस दिन जिलाधिकारी की मदद से संबंधित अधिकारी नगर पालिका में ही बैठकर जनता की समस्या को सुनकर उसका निस्तारण कर रहे हैं। इस जनसुनवाई से नगर के लोगों को काफी सुविधा भी मिल रही है. और आमजन बहुत खुशी के साथ इस कार्यक्रम में आता है और अपनी समस्याओं का समाधान करवाते हैं। 

Also Read