Mahoba News : उत्तर प्रदेश का छोटा सा जिला महोबा अपने गौरवशाली इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। यह अपनी बहादुरी के लिए जाना जाता है। वीर आल्हा और उदल की कहानियां भारतीय इतिहास में इसके महत्व को परिभाषित करती हैं। यह बुन्देलखंड क्षेत्र का हिस्सा है। नौवीं शताब्दी में प्रतिहार शैली मंत ग्रेनाइट से बनाया गया सूर्य मंदिर प्रसिद्ध है। गोखर पहाड़ी पर 24 चट्टानों को काटकर बनाई गई जैन तीर्थंकरों की छवि के लिए भी जाना जाता है। महोबा नाम त्योहारों के शहर 'महोत्सव नगर' से लिया गया है। चंदेल राजवंश के पारंपरिक संस्थापक चंद्र वर्मन या नन्नुका यहां महोत्सव का आयोजन करते थे।