Chitrakoot News : गर्भवती महिला की बिगड़ी हालत, परिवार में मचा कोहराम

UPT | परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Jul 08, 2024 01:47

सुधा देवी (24 वर्ष) पत्नी लवकुश को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजन आनन फानन सवेरे छह बजे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Chitrakoot News : गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

ये मामला कोतवाली कर्वी क्षेत्र के खुटहा गांव में शनिवार को देर रात हुई। बताया गया कि सुधा देवी (24 वर्ष) पत्नी लवकुश को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजन आनन फानन सवेरे छह बजे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में शोक छा गया। परिजनों ने बताया कि 29 जून 2023 को शादी हुई थी। मृतका का मायका बेलमा मैहर में है। बताया कि सुधा का अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। जबकि जानकीकुंड व जिला अस्पताल में निरंतर जांच कराई जा रही थी। मृतका के भाई सुरेश रजक ने बताया कि प्रसव होना था। तड़के प्रसव पीड़ा होने पर ससुरालीजन अस्पताल लाए। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Also Read