Gorakhpur News : ...और सोते ही रह गए तारकेश्वर, जानें क्या हुआ उनके साथ

Uttar Pradesh Times | गोरखपुर।

Jan 14, 2024 18:52

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के भीटी दुबे निवासी तारकेश्वर दुबे (30 वर्ष) की बंगलुरु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह कृष्णागिरि तमिलनाडु में यूनिट हेड थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

Chillupar News (Gorakhpur) : गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के भीटी दुबे निवासी तारकेश्वर दुबे (30 वर्ष) की बंगलुरु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह कृष्णागिरि तमिलनाडु में यूनिट हेड थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

कंपनी के खरीदारी करने गए थे 
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात को वह कंपनी के लिए अपने सहायक के साथ निजी गाड़ी से खरीदारी करने बंगलुरु गए थे। खरीदारी करने के बाद सहायक कार चलाने को कहा और स्वयं पीछे की सीट पर जाकर सो गए। उन्होंने कंपनी पहुंचने पर ही जगाने को कहा था। कंपनी में पहुंचने पर सहायक ने उन्हें नींद से जगाना शुरू किया, लेकिन वह जगे नहीं। कंपनी के लोगों ने तुरंत उन्हें लेकर हास्पिटल पहुंचे, वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तारकेश्वर दुबे उर्फ गुड्डू पुत्र मोतीलाल दुबे दो भाईयों में बडे़ थे। दो बहनें भी हैं। सभी शादीशुदा हैं। तारकेश्वर अपने पीछे बेटा तरूण (12 वर्ष) तथा बेटी तन्वी (7 वर्ष) एवं पत्नी दीपा को छोड़ गए हैं। रविवार को उनका अंतिम संस्कार बड़हगंज के मुक्तिपथ पर किया गया। यह जानकारी उनके छोटे भाई विकास दुबे ने दी। 
 

Also Read