बेंगलुरु में हत्या की सनसनीखेज घटना : सौतेले पिता ने बेटियों को मौत के घाट उतारा, यूपी की रहने वाली थीं दोनों नाबालिग

UPT | बेंगलुरु में हत्या की सनसनीखेज घटना

Aug 25, 2024 15:38

बेंगलुरु में उत्तर प्रदेश की दो नाबालिग लड़कियों, सृष्टि (14) और सोनी (16), की उनके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस का शक है कि इस वारदात को लड़कियों के सौतेले पिता अमित मोहन ने अंजाम दिया है, जोकि देहरादून का निवासी है।

Short Highlights
  • बेंगलुरु में हत्या की सनसनीखेज घटना
  • सौतेला पिता ने बेटियों को मौत के घाट उतारा
  • पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच
Gorakhpur News : बेंगलुरु में उत्तर प्रदेश की दो नाबालिग लड़कियों, सृष्टि (14) और सोनी (16), की उनके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस का शक है कि इस वारदात को लड़कियों के सौतेले पिता अमित मोहन ने अंजाम दिया है, जोकि देहरादून का निवासी है। शनिवार को हुई इस घटना में दोनों लड़कियों की चाकू से गला काटकर हत्या की गई। मोहन घटना के बाद से फरार है, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया है। लड़कियों की मां अनीता ने मोहन से तीन साल पहले शादी की थी और वह बेंगलुरु में रह रही हैं।

अक्सर होते थे पति-पत्नी में झगड़े
अनीता और मोहन के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। पुलिस के अनुसार, मोहन का गुस्सा और छोटी-छोटी बातों पर भड़कना हत्या की वजह हो सकता है। अनीता उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की निवासी हैं। उन्होंने दस साल पहले अपने पहले पति से तलाक ले लिया था। इसके बाद मैट्रोमोनियल साइट पर वह मोहन से मिली। मोहन और अनीता की शादी के तीन साल में ही लगातार विवाद सामने आए। पुलिस ने प्रॉपर्टी विवाद को हत्या की वजह मानने से इंकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि विवाद की वजह व्यक्तिगत हो सकती है।

लड़कियों पर पाबंदी लगाता था पिता
अनीता ने आरोप लगाया है कि मोहन ने लड़कियों पर लड़कों से बात करने की पाबंदी लगा रखी थी। वह नहीं चाहता था कि लड़कियां स्कूल में लड़कों के साथ बैठें या बातचीत करें। अनीता ने हत्या के बाद अपनी बेटियों के खून से सने शवों को देखा और मोहन के इस अत्यधिक नियंत्रण पर सवाल उठाए। उसने मोहन की इस सोच की आलोचना की कि वह खुद दूसरी महिलाओं से बात कर सकता है, लेकिन उसकी बेटियों को लड़कों से बात करने की अनुमति नहीं है।

पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच
बेंगलुरु के उत्तर-पूर्व डीसीपी साजीत विजय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला है कि मोहन ही एकमात्र व्यक्ति था जो अपार्टमेंट में प्रवेश और निकासी करता हुआ दिखाई दे रहा है। हत्या के कारण व्यक्तिगत पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। मोहन की गुस्से की समस्या और छोटी-छोटी बातों पर भड़कने की आदत को हत्या का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में मोहन की तलाश जारी रखी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

Also Read