गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षा 27 जून से होगी शुरू : दो शिफ्ट में होंगे एंट्रेंस एग्जाम, देखें पूरी टाइम टेबल

UPT | गोरखपुर विश्वविद्यालय।

Jun 22, 2024 02:07

गोरखपुर यूनिवर्सिटी (DDU) में सेशन 2024-25 में ग्रेजुएशन (Graduation) और पोस्ट ग्रेजुएशन (Post Graduation) में दाखिला के लिए परीक्षाएं 27 जून शुरू होंगी। यह परीक्षाएं 12 दिन यानी आठ जुलाई तक चलेंगी।

Gorakhpur News : गोरखपुर यूनिवर्सिटी (DDU) में सेशन 2024-25 में ग्रेजुएशन (Graduation) और पोस्ट ग्रेजुएशन (Post Graduation) में दाखिला के लिए परीक्षाएं 27 जून शुरू होंगी। यह परीक्षाएं 12 दिन यानी आठ जुलाई तक चलेंगी। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने इसके लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले परिक्षार्थी 22 जून की शाम 6 बजे से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। शोध पात्रता परीक्षा के लिए तिथि अगले सप्ताह जारी होगी।

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा
एडमिशन सेल के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे तक और दूसरी दूसरी दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित होगी। यूनिवर्सिटी परिसर में ही सभी प्रवेश परीक्षाएं संपन्न होंगी। इसके लिए मुख्य परिसर में 9 और महाराणा प्रताप परिसर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए है। अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी के प्रवेश पोर्टल (dduguadmission.in) पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के लिए आमंत्रण
यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि एंट्रेंस एग्जाम का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाओं के व्यवस्थित एवं शुचितापूर्ण आयोजन के लिए निर्देश दिए गए हैं। सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को यहां अध्ययन के लिए आमंत्रित करना हमारा अभीष्ट है।

एंट्रेंस एग्जाम टाइम टेबल जारी
27 जून 2024 : पहली शिफ्ट - B-Com आनर्स और दूसरी पाली- M-Com
28 जून 2024 : पहली शिफ्ट - BCA और दूसरी पाली - MA मनोविज्ञान, विजुअल आर्ट्स, इतिहास और MSC भौतिकी व वनस्पति विज्ञान
29 जून 2024 : पहली शिफ्ट - BSC आनर्स बायो ग्रुप, BSC गृह विज्ञान और दूसरी पाली MSC कृषि
30 जून 2024 : पहली शिफ्ट - BA आनर्स और दूसरी पाली - LLB
01 जुलाई 2024 : पहली शिफ्ट - MA प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, MA- MSC गणित व MSC गृह विज्ञान और दूसरी पाली - BBA व MBA
02 जुलाई 2024 : पहली शिफ्ट - BSC आनर्स मैथ ग्रुप व BSC गृह विज्ञान आनर्स मैथ ग्रुप और दूसरी पाली- MA राजनीति विज्ञान, BJMC, MSC इलेक्ट्रानिक्स, PG डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग
03 जुलाई 2024 : पहली शिफ्ट - BA- LLB आनर्स और दूसरी पाली- BSC MLT, BPT, MSC माइक्रो बायोलाजी
04 जुलाई 2024 : पहली शिफ्ट - MSC जुलोजी व एक्वाकल्चर और दूसरी पाली- MA समाजशास्त्र
05 जुलाई 2024 : पहली शिफ्ट - B-Tech व MA भूगोल और दूसरी पाली- BHMCT, एमए हिंदी, MSC रसायन विज्ञान व MSC औद्योगिक रसायन विज्ञान
06 जुलाई 2024 : पहली शिफ्ट - MSC और दूसरी पाली- MA अंग्रेजी
07 जुलाई 2024 : पहली शिफ्ट - BSC आनर्स कृषि और दूसरी पाली- MSC बायोटेक्नालाजी, बायोटेक्नालाजी व बायो इन्फार्मेटिक्स, B-Com आनर्स बैंकिंग और बीमा
08 जुलाई 2024 : पहली शिफ्ट - M-Ed पेपर- 1 और दूसरी पाली - M-Ed पेपर-2

Also Read