Kanpur Dehat News : तालाब में युवक का मिला उतराता हुआ शव, हत्याकर शव फेंकने का आरोप

UPT | सांकेतिक तस्वीर

Aug 08, 2024 18:28

कानपुर देहात में एक युवक का शव तालाब में उतराता हुआ मिला है। शरीर में चोंटो के निशान देखकर ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।  

Kanpur Dehat News : यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह युवक का शव तालाब में उतराता हुआ मिला है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक के शरीर में चोंटो के निशान को देखते हुए, आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव फेंका गया है।

रूरा थाना क्षेत्र स्थित अजईपुरवा बनीपारा गांव के पश्चिमी छोर पर तालाब में एक युवक का उतराता हुआ शव मिला। तालाब के पास खेलते हुए बच्चों ने शव देखा, तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की तलाशी के दौरान एक पर्स मिला है। जिसमें 590 रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस उसकी शिनाख्त की तैयारी कर रही है।

युवक के शरीर पर चोंटो के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की उम्र 27 साल बताई जा रही है। उसके शरीर पर क्रीम कलर की पैंट और आसमानी रंग की हॉफ टीशर्ट मिली है। उसकी शिनाख्त की कोशिशें की जा रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

Also Read