Kanpur Dehat News : काला दूल्हा देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार, पंचायत में नहीं बनी बात, बैरंग लौटी बारात

UPT | कानपुर देहात।

Jul 17, 2024 01:46

कानपुर में दूल्हे का रंग देखकर दुल्हन भड़क गई। स्टेज पर दुल्हन ने कहा कि मुझे काले दूल्हे से शादी नहीं करनी है। यह कहते हुए दुल्हन स्टेज से वापस लौट गई। इसे बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। बारात बिन दुल्हन के ही वापस लौट गई।

Kanpur News : यूपी के कानपुर देहात से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक शादी समारोह में दूल्हे का काला रंग देखकर दुल्हन भड़क गई। उसने शादी से इंकार कर दिया। शादी समारोह में चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। पूरी रात दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही। दुल्हन को मनाने में जुटे रहे। लेकिन दुल्हन ने कहा कि काले दूल्हे से शादी नहीं करनी है। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे में कन्नौज के तिर्वां से एक बारात आई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद ढ़ोल-नगाड़ों और बैंड बाजा के साथ बाराती नाचते गाते दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। इसके बाद द्वारचाल की रस्म अदा की गई। पंडाल में एक तरफ बाराती डीजी पर डांस कर रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ स्टेज पर जयमाल की तैयारियां चल रही थीं।

हाई वोल्टेज ड्रामा
स्टेज पर जब दुल्हन जयमाल के लिए पहुंची, तो दूल्हे का रंग देखकर भड़क गई। दुल्हन ने कहा कि दूल्हा काला है, मुझे शादी नहीं करनी है। यह कहते हुए स्टेज से वापस लौट गई। लड़की और लड़के पक्ष के लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना देदी।

वापस लौटी बारात
दोनों पक्षों के बीच पंचायत का दौर शुरू हो गया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच काफी देर तक नोंकझोंक चलती रही। इसके बाद आपसी सहमति बन गई, और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौत हो गया। इसके बाद बारात वापस लौट गई।

Also Read