दीपावली का तोहफा : यूपी सरकार के कर्मचारियों को 30 अक्टूबर को मिलेगा वेतन, खुशियों के साथ मनाएंगे त्योहार

UPT | यूपी सरकार के कर्मचारियों को 30 अक्टूबर को मिलेगा वेतन

Oct 21, 2024 19:43

वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेश में स्पष्ट किया गया कि 31 अक्टूबर को दीपावली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा, और 3 नवंबर को भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती के कारण सार्वजनिक अवकाश हैं। इस वजह से 30 अक्टूबर को ही सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन भुगतान किया जाएगा।

Lucknow News : दीपावली से पहले यूपी सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार के कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन 30 अक्टूबर को दिया जाएगा। सोमवार को इस संबंध में वित्त विभाग से शासनादेश जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि इस बार वेतन दीपावली से पहले ही कर्मचारियों के खाते में भेज दिया जाएगा।

शासनादेश के निर्देश
वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेश में स्पष्ट किया गया कि 31 अक्टूबर को दीपावली, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा, और 3 नवंबर को भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती के कारण सार्वजनिक अवकाश हैं। इस वजह से 30 अक्टूबर को ही सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन भुगतान किया जाएगा। सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों इसका लाभ मिलेगा।



महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ
इससे पहले, राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में भी वृद्धि की घोषणा की थी। 17 लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को इस वृद्धि का लाभ मिलेगा। वर्तमान में कर्मचारियों को मूल वेतन पर 50 प्रतिशत डीए मिल रहा है, जिसमें अब तीन प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। यह वृद्धि जुलाई 2024 से प्रभावी होगी।

जुलाई से एरियर का भुगतान
कर्मचारियों को अक्टूबर के वेतन के साथ जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का एरियर भी मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा जुलाई से दिसंबर तक महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा के साथ ही राज्य सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए यह निर्णय लिया है। यूपी के कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ अक्टूबर की सैलरी में मिल जाएगा।

वेतन समय से देने का निर्देश
अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी विभागों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आदेशों का तत्परता से पालन करें और कर्मचारियों का वेतन समय पर सुनिश्चित करें। दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय राज्य कर्मचारियों के लिए हितकारी बताया जा रहा है।

Also Read