Hardoi News : हरदोई में LPG सिलेंडर में लगी आग, फिर हुआ ब्लास्ट, ताश के पत्तों की तरह ढह गया मकान, जानें कैसे टली बड़ी अनहोनी

UPT | सिलेंडर ब्लास्ट से गिरा मकान

May 28, 2024 15:56

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक घर के अंदर एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई, इसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद पूरा मकान ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर ढह…

Short Highlights
  • ताश के पत्तों की तरह ढह गया मकान
  • घटना के वक्त घर में कोई नहीं था, बड़ी अनहोनी टली 
  • एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से गया फट 
  • सिलेंडर ब्लास्ट से बाल बाल बच गया अरुण का परिवार

 

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक घर के अंदर एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई, इसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद पूरा मकान ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर ढह गया। हालांकि घटना के वक्त मकान में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था जिसकी वजह से एक बड़ी अनहोनी टल गई।   एलपीजी गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से गया फट  घटना हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के जखौरा गांव है। जहां घर के अंदर रखें गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के कारण पूरी तरह से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में पीड़ित का लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।   सिलेंडर ब्लास्ट से बाल बाल बच गया अरुण का परिवार कासिमपुर थाना क्षेत्र के जखौरा गांव के रहने वाले अरुण अपने परिवार के साथ मिलकर दूसरे मकान पर था। जहां पर निर्माण चल रहा था। जिससे उनका पूरा परिवार घटना के दौरान वहां नहीं था। जिससे किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। अरुण ने बताया वो परिवार के साथ दूसरे मकान में था। उसी दौरान अरुण के दूसरे घर में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण सिलेंडर फट गया। धमाका इतना तेज था की आसपास के लोग डर से सहम गए। धमाके से पूरा मकान ध्वस्त हो गया। मकान के मलबे में कीमती सामान भी दब गया। वहीं आग लगने के कारण घर का गृहस्थी का सामान दो सिलाई मशीन ,चारपाई बर्तन बैटरी आदि भी जल कर राख हो गया। पीड़ित के मुताबिक अभी मोटा मोटा लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान का आंकलन कर सके हैं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी राम लखन ने बताया कि घटना की जानकारी है किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Also Read