एकांतवास में कवि नरेश सक्सेना : डिजिटल अरेस्ट से हुए आहत, समाज से बनाई दूरी

UPT | Naresh saxena

Jul 11, 2024 15:55

एक धोखेबाज व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उन्हें छह घंटे तक डिजिटल रूप से बंदी बना लिया। इस अनुभव से व्यथित होकर, वे अपने परिजनों के साथ जबलपुर...

Short Highlights
  • फर्जा सीबीआई ने नरेश सक्सेना को डिजिटल अरेस्ट किया
  • छह घंटे तक बना कर रखा था बंदी
  • नरेश सक्सेना ने फेसबुक पर दी थी जानकारी
Lucknow News : प्रसिद्ध कवि नरेश सक्सेना के साथ हाल ही में हुई एक अप्रिय घटना ने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया है। दरअसल, एक धोखेबाज व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर उन्हें छह घंटे तक डिजिटल रूप से बंदी बना लिया। इस अनुभव से व्यथित होकर, वे अपने परिजनों के साथ जबलपुर चले गए हैं। 

समाज से खुद को किया अलग
बताया जा रहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद, नरेश सक्सेना ने स्वयं को समाज से अलग कर लिया है। उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया है और किसी से बात नहीं कर रहे हैं। उनके घर पर केवल सहायक मौजूद हैं, जिन्होंने बताया कि वे तीन दिनों के बाद लौटेंगे। यह भी बताया गया कि लोगों के द्वारा, चिंता भरे फोन कॉल और डिजिटल अरेस्ट की घटना के लगातार दोहराव से त्रस्त आकर उन्होंने ऐसा किया है।

फेसबुक पर पोस्ट कर किया सचेत
वहीं जानकारी के अनुसार, घटना के पश्चात सक्सेना जी ने गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका आधार कार्ड कभी खोया नहीं था, बल्कि उन्होंने इसे कई जगह प्रयोग किया था। इस अनुभव ने उन्हें सोशल मीडिया के खतरों के प्रति भी सचेत किया है।

ओडिशा के नंबर से आया था कॉल
दूसरी तरफ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर ने ओडिशा सर्किल में पंजीकृत मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया था। साइबर टीम इस नंबर को ट्रैक कर रही है ताकि अपराधी का पता लगाया जा सके। हालांकि, नंबर बंद होने के कारण सटीक स्थान का पता लगाना मुश्किल हो रहा है।

Also Read