Raebareli News : शारदा नहर में नहाने उतरा युवक पानी में डूबा, परिजनों में मचा कोहराम

UPT | मौके पर एकत्र लोग

Jun 20, 2024 21:37

साथियों के साथ नहर में नहाने गए एक 20 साल के एक युवक अचानक नहर में डूब गया। उसके साथियों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह बच न सका...

Raebareli News : साथियों के साथ नहर में नहाने गए एक 20 साल के एक युवक अचानक नहर में डूब गया। उसके साथियों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह बच न सका। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद गोताखोर को बुलाया गया। अंदेशा जताया जा रहा है नहर की लहरों में फंसकर उसकी मौत हो गई है। खबर लिखे जाने तक युवक का शव नहीं मिल पाया था।  

गर्मी के कारण नहर में नहाने लगे थे युवक
जानकारी के अनुसार, बछरावां थाना क्षेत्र के शारदा नहर में जनपद उन्नाव के मोरवा के गांव बनियन वाला कटरा निवासी अहमद हसन उर्फ छोटू पीकअप में सीएनजी भरवाने के लिए अपने एक दर्जन साथियों के साथ बछरावां आया था। इस दौरान वे सभी बछरावां क्षेत्र की शारदा नहर के पास नहाने के लिए रुक गए। नहाने के दौरान युवक पानी मे नियंत्रण नहीं रख पाया और वह उसमे डूब गया। 

साथियों ने की बचाने की कोशिश
साथियों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह पानी की लहर के बहता चला गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर युवक को नहर में तलाश कर रहे हैं। मौके पर परिजन पहुंच गए थे। जवान बेटे की इस कदर मौत के बाद मां का रो रोकर बुरा हाल है।

Also Read