Raebareli News :  नवचयनित लेखपालों को मिले नियुक्ति पत्र

UPT | लेखपालों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए

Jul 10, 2024 17:48

नवनियुक्त लेखपालों को बुधवार को बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान सलोन विधायक अशोक कोरी और जिलाधिकारी हर्षिता माथुर भी मौजूद रहे।

Raebareli News : कलेक्ट्रेट रायबरेली के सभागार में नव चयनित लेखपालों को बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। लेखपाल पद पर नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं में खुशी की लहर रही, उनके चेहरे खिल उठे। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सलोन विधायक अशोक कोरी मुख्य अतिथि रहे। 

रायबरेली को 87 नए लेखपाल मिले
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर विशिष्ट अतिथि रहीं। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि जनपद रायबरेली को 87 लेखपाल आवंटित किए गए हैं। इनमें से 79 आ गए हैं। इनमें से 25 लोगों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है। 

अच्छा कार्य करने की उम्मीद जताई
सलोन विधायक अशोक कोरी ने नव चयनित लेखपालों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा 7,720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम हुआ, जिसमें रायबरेली जिले से 79 लेखपालों को नियुक्ति पत्र दिया गया। 25 लोगों को यहां नियुक्ति पत्र मिला, जबकि बाकी लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया है। विधायक कोरी ने लेखपालों से जनता के प्रति अच्छा कार्य करने की उम्मीद जताई है।

Also Read