Raebareli News : दुष्कर्म में असफल होने के बाद महिला पर किया चाकू से हमला

UPT | थाना भदोखर

Jun 24, 2024 15:12

घर की छत पर सो रही महिला से पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

Raebareli News : दुष्कर्म में विफल होने पर एक व्यक्ति ने महिला पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। महिला ने बताया कि उसके शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार किया गया। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को चाकू समेत पकड़ लिया। घटना भदोखर थाना क्षेत्र के बेलाभेला उत्तर पारा की है।

रस्सी के सहारे छत पर चढ़ा आरोपी
पीड़ित महिला के मुताबिक देर रात उसके घर के बगल में रहने वाला रज्जन अली नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे छत पर चढ़ गया और उसके कमरे में घुस गया। फिर उसने सोते समय उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो रज्जन ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। जब वह चिल्लाई तो वह भाग गया।

हल्की धाराओं में केस दर्ज: पीड़िता का पति 
पीड़िता के पति ने बताया कि पुलिस ने उनके बुजुर्ग ससुर से मनमाने तरीके से लिखित शिकायत दिलवाई, जिसके बाद हल्की धाराओं में केस दर्ज किया गया। जबकि उनकी पत्नी पर चाकुओं से हमला किया गया। सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया कि बेला क्षेत्र में एक महिला पर हमला किया गया, आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

Also Read