नोएडा में समोसे वाला बनेगा डॉक्टर : सनी कुमार ने NEET UG में सफलता हासिल कर रचा इतिहास, पड़ोसी के WiFi से की पढ़ाई

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Aug 30, 2024 14:36

सफलता की कहानी लिखने के लिए नहीं केवल समर्पण बल्कि अडिग धैर्य और कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। इस सत्य को प्रमाणित किया है नोएडा के 18 वर्षीय सनी कुमार ने NEET UG

Noida News : सफलता की कहानी लिखने के लिए नहीं केवल समर्पण बल्कि अडिग धैर्य और कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है। इस सत्य को प्रमाणित किया है नोएडा के 18 वर्षीय सनी कुमार ने NEET UG को शानदार अंकों के साथ पास करके एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। सनी कुमार समोसे बेचते हुए देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से पास की है। अब पूरे शहर में उनके चर्चे हैं। 

समोसा बेचकर की पढ़ाई
सनी कुमार नोएडा की सड़कों पर समोसे का ठेला लगाते हैं और अब डॉक्टर बनने की राह पर हैं। उन्होंने इस साल NEET UG परीक्षा में 720 में से 664 अंक प्राप्त किए, जोकि एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। सनी का यह सफर आसान नहीं था। परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य होने के नाते सनी ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को संभालते हुए यह कारनामा किया। सनी की मां और बड़े भाई ने उन्हें आर्थिक के साथ भावनात्मक रूप से समर्थन दिया, लेकिन उनके पिता ने उन्हें कभी कोई मदद नहीं दी।

समोसे की दुकान से मेडिकल की पढ़ाई तक
सनी कुमार का दिन स्कूल में बिताने के बाद वह अपनी समोसे की दुकान पर काम करने लगते थे। दिनभर ग्राहकों की सेवा करने के बाद सनी रात में अपनी पढ़ाई में जुट जाते थे। अपनी सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने पड़ोसी से WiFi उधार लेकर ऑनलाइन कक्षाए लीं और फोन पर रातभर पढ़ाई की। इस कठिन परिश्रम का फल उन्हें तब मिला, जब उन्होंने NEET UG परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त किए।

ये भी पढ़ें : हारुन इंडिया रिचलिस्ट : अयोध्या के लक्ष्मण दास लधानी भारत के 500 अरबपतियों में शामिल

Physics Wallah अलख पांडे ने किया सनी की मेहनत का सम्मान
सनी कुमार की इस असाधारण यात्रा को प्रसिद्ध ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफार्म 'फिजिक्स वाला' के संस्थापक अलख पांडे ने भी सराहा है। पांडे ने सनी की कहानी सोशल मीडिया पर साझा की। वह छात्रों को प्रेरित करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सनी के घर का दौरा किया और उनके पढ़ाई के अनोखे तरीकों को देखा। सनी की दीवारों पर चिपके नोट्स और उनके अद्वितीय अध्ययन तरीके ने पांडे को भी प्रभावित किया।

विवादों के बावजूद सनी की सफलता
इस वर्ष की NEET UG परीक्षा कई विवादों में घिरी रही, जिसमें पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के आरोप शामिल थे। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन इन विवादों के बावजूद सनी जैसे होनहार छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की। सनी कुमार की यह कहानी केवल एक परीक्षा में सफलता की नहीं है, बल्कि यह दृढ़ निश्चय और संघर्ष की मिसाल है। कठिनाइयों से जूझते हुए सीमित संसाधनों के बावजूद सनी ने यह साबित कर दिया कि यदि मन में सच्चा संकल्प हो तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती। उनकी यह सफलता उन सभी के लिए प्रेरणा है जो जीवन में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। सनी अब अपने सपने को पूरा करने के एक कदम और करीब हैं, और उनके इस सफर ने पूरे देश को प्रेरित किया है।

Also Read