यमुना प्राधिकरण : 8 अक्टूबर को होगा आवासीय योजना का ड्रॉ , दो लाख लोगों ने किया आवेदन

UPT | यमुना प्राधिकरण

Sep 14, 2024 13:40

यमुना प्राधिकरण ने हाल ही में निकाली गई आवासीय योजना के ड्रॉ को आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह ड्रॉ 8 अक्टूबर को नॉलेज पार्क-3 स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में होगा।

Greater Noida News : यमुना प्राधिकरण ने हाल ही में निकाली गई आवासीय योजना के ड्रॉ को आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह ड्रॉ 8 अक्टूबर को नॉलेज पार्क-3 स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में होगा। इस योजना के तहत 360 प्लॉट्स के लिए लगभग दो लाख लोगों ने आवेदन किया है।

रिटायर्ड जज और IAS अधिकारियों की देखरेख में होगा ड्रॉ
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरूणवीर सिंह ने बताया कि ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से करवाई जाएगी। इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्रॉ का आयोजन हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज और दो रिटायर्ड IAS अधिकारियों की देखरेख में होगा। इसके साथ ही ड्रॉ का सीधा प्रसारण कई चैनलों पर किया जाएगा, जिससे लोग इसे लाइव देख सकें।

सुबह 10 बजे से शुरू होगा ड्रॉ
ड्रॉ स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। जिसमें CCTV कैमरे और बड़ी TV स्क्रीन लगाई जाएंगी। ड्रॉ को मैन्युअल तरीके से संचालित किया जाएगा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए छोटे-छोटे बच्चों को इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। ड्रॉ 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसके लिए अभी से तैयारियां जोरों पर हैं। चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें एसीईओ को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Also Read