Ghaziabad Weather : गाजियाबाद में बारिश और तेज हवा से गर्मी हुई गायब, एक्यूआई में सुधार

UPT | मौसम का मिजाज।

Sep 07, 2024 21:03

गाजियाबाद का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Short Highlights
  • आज भी बारिश का यलो अलर्ट जारी 
  • एनसीआर में शनिवार को हुई जोरदार बारिश 
  • गाजियाबाद के तापमान में आई गिरावट  
Ghaziabad Weather : गाजियाबाद में बारिश और तेज हवा से गर्मी गायब हो गई है। मौसम में बदलाव से लोगों को उमस से भी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 

बारिश से मौसम का मिजाज बदला
आज शनिवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हैं। गाजियाबाद में शुक्रवार को हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदला है। शाम को तेज हवा के साथ आई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलवाई। जिससे गाजियाबाद का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इससे अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

शुक्रवार को गाजियाबाद में बारिश हुई
शुक्रवार को गाजियाबाद में बारिश हुई। हालांकि दिन में कुछ देर के लिए निकली धूप से उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इसके बाद शाम को तेज बारिश हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। हवा में ठंडक महसूस की गई है। गाजियाबाद का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 95 फीसदी रहा है।

साफ हवा में सांस ले रहे लोग
गाजियाबाद के लोग साफ हवा में सांस ले रहे हैं। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 95 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में है। गाजियाबाद की हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा में 81, ग्रेटर नोएडा में 125 एक्यूआई रहा है। 

Also Read