मेरठ में बारिश का कहर : पूरी रात चला रेस्क्यू, अब तक निकाली सात लाशें, 40 भैंस और छह बकरी भी मरी

UPT | मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरने पर चल रहा रेस्क्यू अभियान।

Sep 15, 2024 19:45

एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। अधिकांश लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। सात लोग मलबे में दबकर मृत घोषित किए गए हैं। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे मौके पर मौजूद थीं।

Short Highlights
  • मेरठ में बारिश से हुए हादसों से अब तक 10 लोगों की मौत 
  • बहसूमा में छत गिरने से मरे थे दो मासूम भाई-बहन
  • जाकिर कॉलोनी में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
Meerut News : मेरठ में बारिश का कहर टूटकर गिर रहा है। चार दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण मानव और पशु क्षति हुई है। बारिश के कारण पिछले चार दिन में अलग-अलग मकान गिरने के हादसों में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार की शाम जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक सात लोगों के शवों को निकाला जा चुका है। अभी दो लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी है। उनको निकालने का काम जारी है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के आला अफसर कमान संभाले हुए हैं। मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे और डीएम दीपक मीणा देर रात तक रेस्क्यू की कमान संभाले रहे। एडीजी मेरठ ध्रुवकांत ठाकुर और आईजी मेरठ भी मौके पर डटे रहे।  

50 साल पुराना जर्जर मकान में चल रही थी दूध की डेरी
जाकिर कॉलोनी के जिस तीन मंजिला मकान में हादसा हुआ। वो करीब 50 साल पुराना है उसमें दूध की डेरी चल रही थी। मकान में नीचे दूध की डेरी थी और ऊपर तीन भाइयों का पूरा परिवार रहता था। पूरा मकान तेज आवाज के साथ भरभराकर गिर गया। जिसमें करीब 40 भैंस और छह बकरियां भी मलबे में दबकर मर गई हैं। मकान गिरने के बाद अफरा तफरी मच गई। मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए लोग मौके पर दौड़ पड़े। लेकिन मलबे को हाथ से हटाना संभव नहीं था।  

पूरी रात चला रेस्क्यू अब भी जारी
शाम पांच बजे तीन मंजिला मकान जमीदोंज हुआ। उसके बाद से मलबे में दबेे लोगों को निकालने का काम चल रहा है। पूरी रात रेस्क्यू अभियान चला जो कि अभी तक जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक सात लाशों को निकाला जा चुका है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है। 

एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया
एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। अधिकांश लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। सात लोग मलबे में दबकर मृत घोषित किए गए हैं। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि लोगों के सहयोग से रेस्क्यू जारी है। दुर्घटना की जांच के लिए डीएम को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस क्षेत्रवासियों की मदद से मलबे को हटाने का काम कर रही है। संकरी गलियों के चलते जेसीबी और एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में समय लग रहा है। 

Also Read