मेरठ में बारिश में गिरा तीन मंजिला मकान : मलबे में दबे 14 लोग, 10 लोगों की मौत

UPT | मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरने पर रेस्क्यू करते फायर विभाग के अधिकारी।

Sep 15, 2024 11:23

मलबे में दबे बाकी लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है। लोहे के सरियों को कटर से काटकर मलबा हटाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि मकान करीब 40 साल पुराना है।

Short Highlights
  • मेरठ के लोहिया नगर के जाकिर कॉलोनी का मामला
  • मामले को सीएम योगी ने लिया संज्ञान तो दौड़े अधिकारी 
  • मौके पर सीडीओ और एसएसपी, बचाव कार्य जारी 
Meerut News : मेरठ में बारिश का कहर जारी है। बारिश के बीच मेरठ के लो​हिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में एक तीन मंजिला भरभराकर गिर गया। जिसमें 14 लोग दब गए हैं। हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मलबे में दबे बाकी लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान
मलबे में दबे बाकी लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है। लोहे के सरियों को कटर से काटकर मलबा हटाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि मकान करीब 40 साल पुराना है। मकान की मरम्मत ना होने के कारण ये काफी जर्जर हालात में था। बारिश में मकान गिरने की सूचना लखनऊ तक पहुंची तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और उन्होंने मेरठ डीएम और और एसएसपी को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने मलबे में दबे लोगों को सकुशल निकालने के निर्देश
सीएम योगी ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करवाने और मलबे में दबे लोगों को सकुशल निकालने के निर्देश दिए। बचाव कार्य में बारिश और अंधेरा बाधक बना हुआ है। हालांकि प्रशासन ने दुर्घटनास्थल पर प्रकाश की व्यवस्था कराई है। जहां पर दुर्घटना हुई है वहां पर तंग गलिया होने के कारण राहत और बचाव कार्य में भारी परेशानी आ रही है। मौके पर फायर विभाग के कर्मचारी और कुछ सामाजिक संस्थान के लोग रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। शहर का पुराना इलाका और घनी आबादी होने के कारण जेसीबी अंदर नहीं जा पा रही। जिसके कारण कटर से ही लेंटर को काटकर मलबे में दबे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। 

50 साल पुराना है तीन मंजिला मकान 
मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी गली नंबर सात में बारिश के चलते 50 साल पुराना तीन मंजिला मकान गिर गया। जिस समय मकान गिरा उस दौरान पूरा परिवार घर के भीतर ही था। जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। मकान में 13 ज्यादा लोगों के दबे होने की जानकारी है। मौके पर स्थानीय बचाव टीमें काम कर रही हैं। मलबे से करीब दो घंटे बाद चार लोगों को बाहर निकाला जिसमें से एक की मौत गई थी। बाकी तीन गंभीर थे। 

मकान में नीचे परिवार डेयरी का कारोबार करता है
मकान बुजुर्ग महिला नफो का है। मकान में नफो के दो बेटे साजिद और गोविंदा अपने पत्नी, बच्चों के साथ रहते हैं। पूरा ही परिवार मलबे में दबा है। मकान में नीचे परिवार डेयरी का कारोबार करता है। नीचे की मंजिल में भैंसे बंधी रहती हैं जहां डेयरी चलती है।

मकान गिरने से भैंसे मलबे में दबी हुई
अचानक मकान गिरने से भैंसे मलबे में दबी हुई हैं। सूचना पर मौके पर फायर सर्विस की टीम मौके पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सीएम योगी ने मेरठ में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। 

Also Read