Mirzapur News : भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ. धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

UPT | दर्शन करने पहुंचे मुख्य न्यायाधीश।

Jul 13, 2024 22:46

भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ धनंजय वाई चंद्रचूड़ शनिवार को विंध्याचल धाम पहुंचे। इस दौरान न्यायाधीश ने की मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन कड़ी सुरक्षा के बीच किए...

Mirzapur News : भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ धनंजय वाई चंद्रचूड़ शनिवार को विंध्याचल धाम पहुंचे। इस दौरान न्यायाधीश ने की मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन कड़ी सुरक्षा के बीच किए। दर्शन करने के बाद वह वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

मां विंध्यवासिनी देवी के किए दर्शन-पूजन 
भारत के मुख्य न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ यूपी के धार्मिक यात्रा पर है। अयोध्या में विराजे रामलला के दर्शन कर अपनी धार्मिक यात्रा के तहत शनिवार को मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन किए हैं। मुख्य न्यायाधीश धनंजय वाई चंद्रचूड़ का काफिला सड़क मार्ग से विंध्याचल धाम पहुंचा। जहां अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन कर मंदिर के पास एक पौधे का रोपण कर अपने धार्मिक यात्रा के तहत वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्य न्यायाधीश को मां विंध्यवासिनी मंदिर पंहुचने पर जिला प्रसाशन ने निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। इस दौरान मंडलायुक्त मुथुकुमार स्वामी बी, डीआईजी आरपी सिंह, जिला जज अनमोल पाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसपी अभिनंदन मौजूद रहे।

Also Read