Moradabad News : मुरादाबाद में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

UPT | मोर्चरी के बाहर रोते बिलखते परिजन

Jul 09, 2024 23:53

मुरादाबाद में मंगलवार रात मझोला थाना क्षेत्र में दो बाईकों में जोरदार भिड़त हो गई एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

Moradabad News : मुरादाबाद में थाना मझोला इलाके मंगूपुरा में 2 बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत नाजुक है। हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे दिल्ली रोड पर मझोला थाने से आगे मंगूपुरा के सामने हुआ। घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

पूरी घटना
थाना मझोला इलाके मंगूपुरा में मंगलवार रात 8 बजे के समय 2 बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन 2 बाइकों की भिड़ंत हुई उनमें से एक बाइक पर 5 लोग सवार थे। ये पांचों अपने परिवार में हुई किसी की मौत की अंत्येष्टि से वापस लौट रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर जीजा साले सवार थे।
मंगूपुरा के पास दोनों बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत हुई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार 2 युवकों में से जीजा सिद्धू पुत्र चंद्रकेश निवासी थलवार शहवाजपुर असमोली संभल की मौत हो गई। जबकि इसी बाइक पर सवार साला विवेक पुत्र सतपाल सिंह निवासी मंगूपुरा और दूसरी बाइक पर सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साले विवेक को नाजुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरी बाइक पर सवार अमरोहा के गांव सुजनपुर निवासी ओमपाल, उसकी पत्नी प्रेमवती, बेटे मनीष,बेटी रेखा और साली राजो भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओमपाल ने बताया कि बाइक से अपनी पत्नी, साली और 2 बच्चों के साथ मुरादाबाद से अमरोहा स्थित अपने गांव लौट रहा था। तभी वह हादसे का शिकार हो गया।

मृतक सिद्ध बिजली विभाग में संविदा कर्मी था, वह दो दिन पहले अपनी साली की शादी में 7 जुलाई को मझोला थाना क्षेत्र के मंगूपुरा में आया था। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी एकता और दो बेटे अंशुमान 5 वर्ष और डेढ़ वर्ष का अभी को छोड़ गया है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की 3 बहने और 2 भाई भी है।:

Also Read