मुरादाबाद से बड़ी खबर : महिला को अगवा करने आए युवकों ने परिवार पर की फायरिंग, तीन घायल

UPT | अस्पताल में जानकारी लेती पुलिस

Jun 27, 2024 18:54

मुरादाबाद में बुधवार देर रात थाना मूंढापांडे क्षेत्र ग्राम शिवपुरी में एक महिला को अगवा करने गए 6 युवकों ने महिला के परिजनों द्वारा विरोध करने पर तीन लोगों को गोली मार दी...

Moradabad News : मुरादाबाद में बुधवार देर रात थाना मूंढापांडे क्षेत्र ग्राम शिवपुरी में एक महिला को अगवा करने गए 6 युवकों ने महिला के परिजनों द्वारा विरोध करने पर तीन लोगों को गोली मार दी। जिससे पिता, पुत्र व पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों का हाल जानने डीआईजी भी जिला अस्पताल पहुंचे। पीड़ित परिवार ने गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ़ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

हमले में महिला का पिता, मां और भाई घायल
जानकारी के अनुसार, थाना मूंढापांडे इलाके ग्राम समधी शिवपुरी गांव में देर रात युवती को अगवा करने गए 6 युवकों और परिवार के बीच हुई हाथापाई में युवकों ने तीन लोगों को गोली मार दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जहां माता प्रभा देवी और पिता सुनील कुमार का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं भाई प्रधूम की हालत नाजुक देख हेयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुआ डीआईजी मुनिराज भी पहले घटना स्थल पहुंचे और निरीक्षण किया उसके बाद वह जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जानने के लिए पहुंचे है।

तीन माह पहले भी ससुराल से अपहरण करने का आरोप
जानकारी में घायल सुनील ने बताया कि तीन माह पहले भी उसकी पुत्री को आरोपी उसकी ससुराल से अगवा कर ले गया था। जहां तीनो के खिलाफ स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। युवती को पुलिस ने बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। युवक जमानत पर जेल से छूट आया था। आरोप है कि बुधवार रात फिर से युवक अपने साथियों के संग महिला को अगवा करने के लिए हथियार लेकर पहुंच गया। बारिश होने के चलते जाग रहे परिवार ने युवती को अगवा कर ले जा रहे युवक और उसके साथियों का विरोध किया, तो उन्होंने माता, पिता और भाई पर गोली चला दी। जिसमे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित
घटनास्थल पर मुआयना करने पहुंचे मुरादाबाद डीआईजी रेंज मुनिराज जी का कहना है कि सुबह पुलिस को सुचना मिली थी मुंडापांडे थाना क्षेत्र के सिकरी गांव मे कुछ लोग आये और एक घर मे गोलियां चलाई। जिसमे घर मे मौजूद युवक के चेस्ट मे छर्रे लगे है, इसके अलावा उसके पिता और माता के भी छर्रे लगे है। डीआईजी मुनिराज का कहना है कि घटनाक्रम का पता करने पर जानकारी मिली है दो समुदाय की लड़की और लड़के के बीच पहले से दोस्ती थी। पुलिस ने उसमे पहले भी कार्रवाई करते हुए संभल के बेहजोई थाने मे मुकदमा दर्ज किया था। वहां की पुलिस आरोपियों के घर दबिश दे रही थी।, मगर घर बंद मिला। जिसके बाद कल वो लड़का इनके घर आया और उसने इन पर हमला किया। मामले मे एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण के नेतृत्व मे 5 टीमें का गठन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देशित किया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी करके उनके खिलाफ नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read