Moradabad News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, कहा- जयंत चौधरी बीजेपी का नहीं एनडीए का हिस्सा है

UPT | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

Jul 21, 2024 23:16

इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा इस तरह के कार्य करने से संविधान खत्म करने वाली बात पर बोले कि संविधान को समाप्त करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। जबकि हमारी पार्टी ने सभी प्रारूपों को लागू...

Moradabad News : कांवड़ यात्रा मार्ग पर नेम प्लेट लगाने के आदेश से मचे हंगामे के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।

जयंत हमारी पार्टी का हिस्सा नहीं
जयंत चौधरी द्वारा किये गए विरोध पर बोले ये उनका विषय है वो हमारी पार्टी का हिस्सा नहीं है, उनकी अपनी विचारधारा है, वो एनडीए का हिस्सा है, लेकिन भाजपा की सरकार ने योगी के नेतृत्व में जो निर्णय लिया है वो हम सबके हित में है।

कांग्रेस ने संविधान को समाप्त करने का काम किया : भूपेंद्र चौधरी
इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा इस तरह के कार्य करने से संविधान खत्म करने वाली बात पर बोले कि संविधान को समाप्त करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। जबकि हमारी पार्टी ने सभी प्रारूपों को लागू करने का काम किया है, और ये कांग्रेस के लोग समाज मे नकारात्मक प्रचार करके अपना एजेंडा लागू करना चाहते हैं। देश और प्रदेश की जनता सजग है और जहां तक कांवड़ यात्रा की बात है तो ये एक धार्मिक आयोजन है और बहुत बड़ा है, और सुरक्षा की दृष्टि से और हमारी धर्मिक भावनाओ की दृष्टि से भी लोगों की पहचान आवश्यक है। पुरानी सरकार के इस निर्णय को पालन करने के लिए कहा है। इसे अन्यथा के रूप में न लिया जाए, ये बहुसंख्यक समाज की आस्था से जुड़ा विषय है।

Also Read