Rampur News : सपा नेता आजम खान की पत्नी तंजीम को कोर्ट से राहत, बिजली चोरी का मामला खत्म... 

UPT | सपा नेता आजम खान की पत्नी तंजीम को कोर्ट से राहत।

Sep 09, 2024 17:34

सपा नेता आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा को हमसफर रिजार्ट में बिजली चोरी के मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आज कोर्ट ने तंजीम फातिमा को दोषमुक्त करार देते हुए मुकदमा खत्म कर दिया। तंजीम फातिमा...

Rampur News : सपा नेता आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा को हमसफर रिजार्ट में बिजली चोरी के मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आज कोर्ट ने तंजीम फातिमा को दोषमुक्त करार देते हुए मुकदमा खत्म कर दिया। तंजीम फातिमा ने कोर्ट में 32 लाख रुपये की सम्मन राशि जमा करने के बाद केस को समाप्त करने की अर्जी दी थी। अदालत ने आज सुनवाई के बाद तंजीम फातिमा को बरी कर दिया। 

ये था पूरा मामला
गौरतलब है कि 5 सितंबर 2019 को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप था कि तंजीम फातिमा के हमसफर रिसोर्ट में चोरी से बिजली का प्रयोग हो रहा था। इस रिपोर्ट को डूंगरपुर बिजलीघर के जेई राहुल रंजन ने दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की थी। 

क्या कहते हैं वकील
मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही थी। जहां आज मुकदमा खत्म हो गया। अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने बताया कि आज हमसफर रेसोर्ट्स बिजली चोरी मामले में तंज़ीन फ़ातिमा दोषमुक्त हो गईं।

Also Read