Rampur News : सपा प्रवक्ता सुमैया राणा ने तंजीन फातिमा से की मुलाकात 

UPT | सपा प्रवक्ता सुमैया राणा

Jul 14, 2024 02:14

सपा प्रवक्ता सुमैया राणा ने रामपुर में आज़म खान की पत्नी तंजीन फातिमा से मुलाकात की। यह मुलाकात तंजीन फातिमा की जेल से ज़मानत पर रिहा होने के बाद पहली बार...

Rampur News : सपा प्रवक्ता सुमैया राणा ने रामपुर में आज़म खान की पत्नी तंजीन फातिमा से मुलाकात की। यह मुलाकात तंजीन फातिमा की जेल से ज़मानत पर रिहा होने के बाद पहली बार हुई। सुमैया राणा ने तंजीन फातिमा का हालचाल जाना और लोकसभा चुनाव में सपा के प्रदर्शन पर चर्चा की।

सपा सांसद पर साधा निशाना 
सुमैया राणा ने सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के आजम खान पर दिए गए सुधार गृह वाले बयान पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सपा सांसद पर निशाना साधते हुए कहा, "जो शाखें जड़ों से बगावत करती हैं, वो ज़्यादा दिनों तक हरी नहीं रहती, उनका सूख जाना तय है।" इस दौरान सुमैया राणा ने आजम खान की पत्नी के हमसफर रिसॉर्ट्स पर बुलडोजर चलाने के मुद्दे पर योगी सरकार को भी निशाना साधाते हुए इसकी निंदा की।

Also Read