गन्ना मिल ने नहीं किया था करोड़ों का भुगतान : पुतला दहन करने पहुंचे किसान, तो भागे-भागे पहुंचे अधिकारी और फिर...

UPT | गन्ना मिल ने नहीं किया था करोड़ों का भुगतान

Jul 09, 2024 16:46

रामपुर के गन्ना किसानों को लंबे समय से मिल की तरफ से भुगतान नहीं हो रहा था। ये राशि करीब 5 करोड़ थी। इस संबंध में कई बार अनुरोध किए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा था।

Rampur News : रामपुर के गन्ना किसानों को लंबे समय से मिल की तरफ से भुगतान नहीं हो रहा था। ये राशि करीब 5 करोड़ थी। इस संबंध में कई बार अनुरोध किए जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसके बाद भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ पुतला दहन करने का एलान किया।

पुतला दहन करने पहुंचे किसान
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता बंधु मिल कार्यालय पर एकत्र हुए और पुतला दहन करने की तैयारी करने लगे। इसकी जानकारी गन्ना विभाग के अधिकारियों को मिली। तत्काल गन्ना विभाग से ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जितेन्द्र यादव, सचिव गन्ना समिति मिल कृष्ण गोपाल गौतम तथा राणा शुगर मिल करीमगंज से मुख्य महाप्रबंधक गन्ना अनुज आर्य कार्यालय पहुंचे।

अधिकारियों ने दिया आश्वासन
उन्होंने आदेश शंखधार के समक्ष तत्काल 5.28 करोड़ रुपए भुगतान करने का आश्वासन देते हुए पुतला दहन न करने का आग्रह किया। सभी किसानों  ने इस पर अपनी सहमति जताई और पुतला दहन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। इस पर तीनों अधिकारियों ने भारतीय किसान संघ का धन्यवाद किया।

कई किसान रहे मौके पर मौजूद
भारतीय किसान संघ द्वारा तीनों अधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही शेष भुगतान अति शीघ्र कराने के लिए कहा गया। इस अवसर पर मथुरा प्रसाद दिवाकर, वीरेश शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, विशाल दुबे, भानु प्रताप गंगवार, राम बहादुर गंगवार, मानसिंह गंगवार, सुमित गंगवार, डोरीलाल गंगवार, यशपाल गंगवार, उमेन्द्र चंद्रवंशी आदि किसान मौजूद रहे।

Also Read