Moradabad News : शिकंजे में फंसा खूंखार तेंदुआ, देखिये वायरल वीडियो

UPT | Moradabad News

Feb 16, 2024 11:40

मुरादाबाद में भगतपुर क्षेत्र के जंगल में एक तेंदुआ शिकंजे में फंस गया। इसकी सूचना क्षेत्र के लोगों ने भगतपुर पुलिस और वन विभाग को दी। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Moradabad News : मुरादाबाद में भगतपुर क्षेत्र के जंगल में एक तेंदुआ शिकंजे में फंस गया। इसकी सूचना क्षेत्र के लोगों  ने भगतपुर पुलिस और वन विभाग को दी। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखिये शिकंजे में फंसे तेंदुए का वायरल वीडियो।
  छटपटाता दिखा शिकंजे में फंसा तेंदुआ 
ग्रामीणों के अनुसार गांव के ही किसी व्यक्ति ने जंगली जानवर को पकड़ने के लिए भगतपुर इलाके में पीपलगांव के जंगल में शिकंजा लगाया हुआ था। शुक्रवार की सुबह इस शिकंजे में एक तेंदु आकर फंस गया। पैर शिकंजे में फंसते ही वह छटपटाता नजर आया। जिसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं जंगल में गए किसानों ने सड़क किनारे शिकंजे में फंसे तेंदुए को देखकर उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस और वन विभाग के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कई घंटे की मेहनत के बाद तेंदुए को पकड़ा और अपने साथ ले गए।

Also Read