रामनगरी क्यों बेहाल : भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अयोध्या में मंदिरों से अस्पताल तक जलभराव

UPT | अयोध्या में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Jun 29, 2024 18:35

शहर में हुई तेज बारिश से कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जिसमें राम जन्मभूमि के आसपास के मठ और मंदिर भी शामिल हैं। इससे धार्मिक गतिविधियां और गौ सेवा भी प्रभावित हुई हैं।

Ayodhya News : यूपी में मानसून आ गया है। कुछ लोग इससे खुश है तो कई लोगों के चेहरे पर निराशा देखने को मिल रही है। बता दें कि शनिवार सुबह लगभग दो घंटे की तेज बारिश ने अयोध्या शहर में व्यापक जलभराव की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
 


श्रीराम अस्पताल में सेवाएं हुई बाधित
इसके आलावा अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में नाले का गंदा पानी घुस गया। जिस कारण वहां की सभी आपातकालीन सेवाएं और एक्स-रे कक्ष का कार्य बाधित हो गया। अस्पताल में भरे पानी से परेशान हो कर अस्पताल प्रशासन ने पंप लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया।


अधिकारियों ने कहा...
शहर में हुई तेज बारिश से कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जिसमें राम जन्मभूमि के आसपास के मठ और मंदिर भी शामिल हैं। इससे धार्मिक गतिविधियां और गौ सेवा भी प्रभावित हुई हैं। बता दें कि जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और नगर आयुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़े : अयोध्या में रामपथ धंसने पर बड़ा एक्शन : 13 जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे, सरकार ने तीन इंजीनियर सस्पेंड किए 

जलवनपुरा कॉलोनी में जलनिकासी के प्रयास शुरू किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि वे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Also Read