भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट : यूपी की 7 सीटों पर प्रत्याशी घोषित, किरण खेर और पवन सिंह का टिकट कटा

UPT | भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट

Apr 10, 2024 14:30

भारतीय जनता पार्टी ने 2024 चुनाव के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की दसवीं सूची जारी कर दी है। इसमें चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल से एक-एक और उत्तर प्रदेश की 7 सीटें शामिल हैं।

Short Highlights
  • भाजपा ने जारी की 10वीं सूची
  • यूपी की 7 सीटों पर प्रत्याशी घोषित
  • किरण खेर को नहीं मिला चंडीगढ़ से टिकट
New Delhi : भारतीय जनता पार्टी ने 2024 चुनाव के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की दसवीं सूची जारी कर दी है। इसमें चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल से एक-एक और उत्तर प्रदेश की 7 सीटें शामिल हैं। भाजपा ने इस बार चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काट दिया है। वहीं आसनसोल से पवन सिंह की जगह अब एसएस अहलुवालिया को उम्मीदवार बनाया है।

यूपी की इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित
भाजपा द्वारा की गई सूची में उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से जयवीर ठाकुर, कौशाम्बी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारस नाथ राय को टिकट दिया गया है। मैनपुरी की सीट पर समाजवादी पार्टी की तरफ से डिंपल यादव उम्मीदवार हैं। वहीं गाजीपुर से सपा ने मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को उतारा है।
 
किसी का टिकट कटा, किसी को प्रमोशन
भाजपा की दसवीं लिस्ट किसी के लिए खुशी और किसी के लिए गम लेकर आई है। इसमें इलाहाबाद की सीट से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया गया है। वहीं मैनपुरी से जिन जयवीर ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है, वह यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। बलिया ने जिन नीरज शेखर को टिकट मिला है, वह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ से किरण खेर का भी 
टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया गया है।

पवन सिंह की भी हुई रुख़्सती
भाजपा ने इस लिस्ट में आसनसोल से उम्मीदवार बनाए गए पवन सिंह को रिप्लेस कर दिया है। उनकी जगह एसएस अहलुवालिया को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट से पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह को प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन उन्होंने 24 घंटे के भीतर ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने दोबारा हामी भरी। लेकिन अब पार्टी ने खुद ही उन्हें रिप्लेस कर दिया है। इसले पवन सिंह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके पहले स्टार प्रचारकों की सूची से भी पवन सिंह का नाम गायब था।

Also Read