राहुल गांधी को मिलेगा ओमन चांडी लोक सेवक पुरस्कार : विजेता को मिलती है इतनी धनराशि, जानिए क्यों दिया जाता है यह पुरस्कार

UPT | राहुल गांधी को मिलेगा ओमन चांडी लोक सेवक पुरस्कार

Jul 21, 2024 20:32

कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी को ओमन चंडी लोक सेवक पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की याद में दिया जाएगा।

Short Highlights
  • शशि थरूर थे जूरी के अध्यक्ष
  • कांग्रेस के ही नेता थे ओमन चांडी
  • पिछले साल हुआ था निधन
New Delhi : कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी को ओमन चंडी लोक सेवक पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की याद में दिया जाएगा। इस पुरस्कार की घोषणा ओमन चांडी की पहली पुण्यतिथि के 3 दिन बाद ही की गई है। ये सम्मान पाने वाले राहुल गांधी पहले व्यक्ति है।

शशि थरूर थे जूरी के अध्यक्ष
आपको बता दें कि तिरुवनन्तपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ही उस जूरी के अध्यक्ष थे, जिसने राहुल गांधी को पुरस्कार के लिए चुना है। इस पुरस्कार के विजेता को 1 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। साथ ही कलाकार एवं फिल्म निर्माता नेमम पुष्पराज की बनाई गई प्रतिमा दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी को इस पुरस्कार के लिए इसलिए चुना गया है, क्योंकि वह एक राष्ट्रीय नेता हैं औ उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान निकाला था।

कांग्रेस के ही नेता थे ओमन चांडी
ओमन चांडी दरअसल कांग्रेस के ही नेता थे। 1967-69 तक वह केरल स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे। 1970 में चांडी को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष चुन लिया गया। राहुल गांधी ने उन्हें 6 जून 2018 को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया था। इसके अलावा उन्हें आंध्र प्रदेश का भी इंचार्ज बनाया गया था। ओमन चांडी अपने आखिरी दिनों में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य थे।

पिछले साल हुआ था निधन
ओमन चांडी का निधन 18 जुलाई 2023 को चिन्मय मिशन अस्पताल में हो गया था। वह केरल के 10वें मुख्यमंत्री थे। वे 5 दशक तक पुथुपल्ली विधानसभा सीट से विधायक रहे थे। उनके नाम केरल विधानसभा में सबसे लंबे समय तक रहने वाले विधायक का भी रिकॉर्ड है। चांडी 2004-2006 और 2011-2016 के बीच केरल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा 2006-2011 के बीच वह केरल में विपक्ष के नेता भी रहे थ। ओमान चांडी एकमात्र भारतीय मुख्यमंत्री हैं जिन्हें यूनाइटेड नेशन ने पब्लिक सर्विस के लिए सम्मानित किया था।

Also Read