सबसे महंगी स्कूटी : SUV की कीमत वाला इलेक्ट्रिक टू व्हीलर भारत में लॉन्च, ये हैं खासियत

UPT | BMW CE 04 लॉन्च

Jul 24, 2024 16:23

बीएमडब्ल्यू मोटार्ड ने आज भारतीय बाजार में अपना पहला प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 04 लॉन्च किया है।

New Delhi : जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू मोटार्ड (BMW Motorrad) ने आज भारतीय बाजार में अपना पहला प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 04 लॉन्च किया है। लुक और डिज़ाइन के मामले में ये इलेक्ट्रिक अब तक यहां के बाजार में उपलब्ध किसी भी मॉडल से बिल्कुल अलग है। फ्यूचरिस्टिक लुक और मजबूत बैटरी पैक से लैस यह स्कूटर 14.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है। आइए जानते हैं कि किन फीचर्स के साथ आने वाला है यह स्कूटर।

ये भी पढ़ें : काठमांडू प्लेन क्रैश में 18 मरे : भारत में ये पांच एयरपोर्ट माने जाते हैं खतरनाक

लुक और डिज़ाइन अलग
BMW CE 04 का लुक और डिज़ाइन के मामले में ये इलेक्ट्रिक अब तक यहां के बाजार में उपलब्ध किसी भी मॉडल से बिल्कुल अलग है। इसकी बॉडी पर किनारों के आकर्षक पैनल, फ्रंट एप्रन में एकीकृत हेडलाइट, और फ्लोटिंग प्रभाव वाली सीट है। मोनोशॉक सस्पेंशन का डिजाइन भी आकर्षक है। ये सभी विशेषताएं मिलकर एक ऐसा स्कूटर बनाती हैं जो न केवल वर्तमान की तकनीक का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि भविष्य की झलक भी देता है। 



31kW की पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर
BMW CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर में पावरफुल 31kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 41bhp का पावर और 61Nm का टॉर्क उत्पन्न करती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर मात्र 2.6 सेकंड में 0-50kmph की स्पीड पकड़ सकता है, जबकि इसकी अधिकतम स्पीड 120kmph है। इसमें विभिन्न राइड मोड, 10.25-इंच का TFT डिस्प्ले और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे उन्नत इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स शामिल हैं।

देगी 130km की रेंज 
BMW CE 04 में 8.5kWh की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 130km की रेंज देती है। सामान्य चार्जिंग में 4 घंटे से अधिक समय लगता है, लेकिन BMW एक ऑप्शनल फास्ट चार्जर भी देगा जो इसके चार्जिंग के समय को कम करते एक घंटा 40 मिनट कर देगा। फिलहाल इसे सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसे इंपीरियल ब्लू और लाइट व्हाइट कलर में खरीद पाएंगे। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें : Telegram चलाते हैं तो हो जाइए सावधान! : हैक हो सकता है ऐप, कंपनी ने दी चेतावनी, कहा- जल्दी अपडेट करें

BMW CE 04 में तीन राइड मोड
BMW CE 04 में तीन राइड मोड उपलब्ध हैं - रोड, रेन और इको। ये मोड विभिन्न परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन और नियंत्रण प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त, स्कूटर में डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी शामिल है, जो सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ाता है।

Also Read