Pakistan Viral Video : पाकिस्तान में इंसानियत हुई शर्मसार, रेस्टोरेंट में महिला को कपडे़ उतारने के लिए किया मजबूर 

UPT | Pakistan Viral Video

Feb 26, 2024 15:43

पाकिस्तान के लाहौर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां इंसानियत को शर्मसार करते लोग महिला को भरे बाजार कपडे़ उतारने पर मजबूर करने लगे।

Short Highlights
  • पाकिस्तान में इंसानियत हुई शर्मसार
  • महिला को कुर्ता उतारने को मजबूर करने लगी भीड़ 
  • महिला ने मांगी माफ़ी 
Pakistan Viral Video : पाकिस्तान के लाहौर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां इंसानियत को शर्मसार करते लोग महिला को भरे बाजार कपडे़ उतारने पर मजबूर करने लगे। इस खौफनाक वीडियो में देखा जा सकता है की कैसे लाहौर में एक महिला को अरबी प्रिंट पहनना भारी पड़ गया। महिला के कपड़ों को देख भरे बाजार हंगामा हुआ अरबी प्रिंट की वाली पोशाक पहनने के कारण लोगों ने उसे घेर लिया। इस दौरान महिला अपने शौहर के साथ रेस्टोरेंट बैठी थी। अरबी चाप के कपड़ों को देख आक्रोषित लोगों ने महिला पर कपड़ा उतारने का दबाव बनाया। जिसका वीडियो वहां मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में महिला पाकिस्तान के किसी रेस्टोरेंट में अपने हाथों से अपना मुँह छुपा कर बैठी हुई है। 

महिला को कुर्ता उतारने को मजबूर करने लगी भीड़ 
दरअसल महिला को इस तरह की अरबी प्रिंट कपडे़ पहनकर रेस्टोरेंट में बैठने पर वह मौजूद लोगों द्वारा यह कह कर उसे प्रताड़ित किया गया की उसके कपड़े पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं। जबकि उसके कपड़ों पर कुरान की आयत नहीं 'जलवा' लिखा हुआ था। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने पूरे मामले को समझते हुए महिला को भीड़ से बाहर निकाला। पुलिस द्वारा लोगों को बड़ी मशक्क्त के बाद समझाया गया और महिला को हिरासत में लेकर उसी भी बचाया गया। इस घटना पर पुलिस का कहना है की महिला अपने पति के साथ खरीदारी के लिए गई थी खरीदारी के बाद महिला पति के साथ रेस्टोरेंट में कुछ खाने चली गई थी उन्होंने एक कुर्ता पहना था, जिस पर कुछ शब्द लिखे थे। जब वहां मौजूद लोगों की उसपर नजर पड़ी तो वो उस महिला को कुर्ता उतारने को मजबूर करने लगे लोगों को इस तरह का दबाव देख कर महिला डर के चिल्लाने लगी और भागने की कोशिश की लेकिन लोगों की भीड़ ने महिला को जाने नहीं दिया। 
महिला ने मांगी माफ़ी 
हालाँकि महिला ने बाद में इसके लिए माफ़ी मांगी जिसका वीडियो पुलिस ने शेयर किया। उसने बताया की मैंने कुर्ता इसलिए खरीदा क्योंकि उसका डिजाइन अच्छा था। मैंने नहीं सोचा था कि लोग यह सोचने लगेंगे कि मेरा कुरान का अपमान करने का कोई इरादा था। मैं इस घटना के लिए माफी मांगती हूं। वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी कई तरह के सवाल उठाए हैं।  

Also Read