लोकसभा चुनाव 2024 : पीएम मोदी ने पार्टी फंड में किया इतने रुपये का सहयोग, सोशल मीडिया पर भी दी जानकारी

UPT | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Mar 03, 2024 17:04

सोशल मीडिया साइट पर आर्थिक सहयोग की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने आम लोगों से भी नमो ऐप के जरिए पार्टी फंड में सहयोग करने की अपील की है।  मोदी ने पैसे जमा करने के लिए उपयुक्त लिंक भी अपने पोस्ट में साझा की है।

Short Highlights
  • भाजपा के सबसे बड़े नेता और देश के प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी फंड में 2000 रुपये का सहयोग किया है।
  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी नाम इसमें शामिल है।
National News : कुछ ही हफ्तों में देशभर में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए सारी राजनितिक पार्टियां तैयारी में जुट गई है। बीते दिन शनिवार को ही भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी कोई भी कसर चुनाव के तैयारियों में नहीं छोड़ना चाहती है। इसी कड़ी में अब भाजपा के नेता पार्टी फंड में पैसे जमा कर आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भी पार्टी फंड में सहयोग किया है।

मोदी ने दो हजार रुपये का किया सहयोग
भाजपा के सबसे बड़े नेता और देश के प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी फंड में 2000 रुपये का सहयोग किया है। मोदी ने सहयोग का प्रमाण भी सोशल मीडिया साइट 'X' पर शेयर किया है। पार्टी के बाकी नेता भी पार्टी फंड में सहयोग कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी नाम इसमें शामिल है।

  पीएम ने सभी लोगों से आर्थिक सहयोग करने की मांग की
सोशल मीडिया साइट पर आर्थिक सहयोग की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने आम लोगों से भी नमो ऐप के जरिए पार्टी फंड में सहयोग करने की अपील की है। मोदी ने पैसे जमा करने के लिए उपयुक्त लिंक भी अपने पोस्ट में साझा की है। साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि मुझे भाजपा के फंड में सहयोग करके और विकसित भारत के निर्माण को और मजूबत करके खुशी हो रही है।

Also Read