देश को एक साथ मिला 10 वंदे भारत : यूपी-बिहार से दिल्ली और झारखंड तक को होगा फायदा, देखें पूरी लिस्ट

UPT | Vande Bharat

Mar 12, 2024 12:32

अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल के बिजी रूट पर अब दो वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। पहले से चल रहीं 4 वंदे भारत ट्रेनों के रूट में विस्तार भी किया गया है...

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से देश को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने मंगलवार (12 मार्च) को अहमदाबाद से 85 हजार करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने इसके अलावा देशभर में 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई।

इन राज्यों को मिलेगा फायदा
अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल के बिजी रूट पर अब दो वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। पहले से चल रहीं 4 वंदे भारत ट्रेनों के रूट में
विस्तार भी किया गया है। 10 नई वंदे भारत ट्रेनों के चलने से यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत एक दर्जन से अधिक राज्यों को फायदा मिलेगा।

रेल बजट में बढ़ोतरी
पीएम मोदी ने रेलवे के विकास और विस्तार के लिए उनकी सरकार की ओर से किए गए कामकाज को गिनाया। उन्होंने कहा, कि रेलवे बजट की व्यवस्था को समाप्त कर इसे केंद्रीय बजट में शामिल किया ताकि सरकारी पैसे का इस्तेमाल रेलवे के विकास में किया जा सके। वंदे भारत ट्रेनों का अब शतक लग चुका है। वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क अब देश के 250 से अधिक जिलों तक पहुंच चुका है। पीएम ने कहा कि जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार वंदे भारत ट्रेनों का रूट भी लगातार बढ़ा रही है। पीएम ने कहा, 'आज देश को गारंटी दे रहा हूं कि अगले 5 साल में आप भारतीय रेल का ऐसा कायाकल्प होते देखेंगे, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।' रेलवे के विकास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में बताते हुए उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में औसत रेल बजट को 2014 से पहले की तुलना में 6 गुना ज्यादा बढ़ाया गया है।

इन रूटों पर  चलेंगी नई वंदे भारत ट्रेन

1. अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल
2. सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम
3. मैसूर-डॉ एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई)
4. पटना-लखनऊ
5. न्यू जलपाईगुड़ी गु -पटना
6. पुरी-विशाखापत्तनम
7. लखनऊ-देहरादून
8. कालाबुरागी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु
9. रांची-वाराणसी
10. खजुराहो-दिल्ली (निजामुद्दीन)

इन वंदे भारत ट्रेनों का बढ़ गया रूट
1. अहमदाबाद-जामनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब द्वारका तक चलेगी।
2. अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला वंदे भारत ट्रेन को अब चंडीगढ़ तक विस्तार दिया गया है।
3. गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत को प्रयागराज तक बढ़ा दिया गया है।
4. तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत को मंगलुरु तक बढ़ाया गया है।

Also Read