प्रयागराज में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग : पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे, घटना की जांच के आदेश

UPT | ब्लास्ट के बाद घर का हाल।

Aug 22, 2024 14:13

प्रयागराज के नैनी इलाके में एक मकान में अचानक गैस सिलेंडर फटने से मौके पर मौजूद पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Short Highlights
  • दमकल कर्मियों के मुताबिक रेगुलेटर में रिसाव की वजह से लगी आग 
  • खाना बनाते समय हुई घटना, परिवार के लोग आसपास थे मौजूद 
Prayagraj News : प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के काजीपुर मुहल्ले में बुधवार देर शाम एक हादसा हुआ, जिसमें सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई। यह घटना लगभग पौने आठ बजे हुई, जब अचानक एक मकान में सिलेंडर फटने से तेज आवाज के साथ आग भड़क उठी। इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

फायरबिग्रेड और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची 
जैसे ही सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिली,फायरबिग्रेड और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. आर के पाण्डेय ने बताया कि काजीपुर मुहल्ले में सिलेंडर ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही फायरबिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग को फैलने से रोकने के लिए पानी डालकर आग बुझाई गई, लेकिन तब तक मकान में मौजूद पांच लोग झुलस चुके थे।

झुलसे हुए लोगों की पहचान 
इस हादसे में झुलसे लोगों में 30 वर्षीय आजाद पटेल, 19 वर्षीय ऋषभ पटेल, 35 वर्षीय सोनी, 20 वर्षीय प्रियंका और 20 वर्षीय सुष्मिता शामिल हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए एम्बुलेंस द्वारा स्वरूप रानी अस्पताल भेजा गया,जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके। 

Also Read